बिहार चुनाव: राजद ने 27 और कांग्रेस ने 46 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए और महागठबंधन के दल प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने में जुटे हैं। महागठबंधन में कांग्रेस व राजद के अलावा वामदलों की ओर से अब काफी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। हाल ही राजद ने 27 और कांग्रेस ने 46 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए हैं।

In Bihar, congress candidates announced on 46 seats and RJDs Tejashwi yadav in 27 seats

इन दोनों दलों ने चुनाव के पहले व दूसरे दोनों चरणों की वोटिंग वाले इलाकों में उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। कांग्रेस की बात की जाए तो इसके लिए उसके पास 46 सीटें है। इन सीटों पर सीटिंग उम्मीदवारों में लगभग सभी के नाम पर एक बार फिर से पार्टी ने मुहर लगा दी है। हालांकि, उम्मीदवारों के नाम की सूची प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा आज जारी कर सकते हैं। वहीं, इससे पहले सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर साफ हो ही गई थी। कांग्रेस के अलावा, लालू यादव की पार्टी राजद भी अब तक काफी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

राजद ने बोधगया से सर्वजीत कुमार, भोजपुर के जगदीशपुर सीट से रामविशुन लोहिया, रोहतास जिले की नोखा सीट से अनीता देवी, जमुई सीट से विजय प्रकाश, रामगढ़ सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर कुमार सिंह, बेलहर से रामदेव यादव, झाझा से राजेंद्र यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, मखदुमपुर से सूबेदार दास, चकाई से सावित्री देवी, भोजपुर की शाहपुर सीट से राहुल तिवारी, जहानाबाद सीट से सुदय यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। राजद ने ही नवीनगर से डब्लू सिंह, बेला से सुरेंद्र यादव को टिकट दिया है, जबकि नवादा से राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को टिकट दिये जाने की खबर है।

In Bihar, congress candidates announced on 46 seats and RJDs Tejashwi yadav in 27 seats

उम्मीदवारों की सूची: पहला चरण
1- पालीगंज - संदीप सौरभ,
2- आरा- क्यामुद्दीन अंसारी,
3- अगिआंव(सु)- मनोज मंजिल,
4- तरारी- सुदामा प्रसाद,
5- डुमरांव- अजीत कुमार सिंह,
6- काराकाट- अरूण सिंह,
7- अरवल-महानंद प्रसाद,
8- घोषी - रामबलि सिंह यादव

दूसरा चरण
9- भोरे(सु)- जितेन्द्र पासवान,
10- जिरादेई - अमरजीत कुशवाहा,
11- दरौली (सु)-सत्यदेव राम,
12- दरौंदा- अमरनाथ यादव,
13- दीघा- शशि यादव,
14- फुलवारी शरीफ (सु)- गोपाल रविदास

तीसरा चरण
15- सिकटा - वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता,
16- औराई-आफताब आलम,
17- बलरामपुर-महबूब आलम,
18- कल्याणपुर(सु)-रंजीत राम,
19- वारिसनगर-फलबाबू सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+