पीएम मोदी के सामने ये क्या बोल गए बिहार के सीएम नीतीश! ठहाकों से गूंजा मंच, देखें Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे (PM Modi Bihar Visit) पर हैं। वे औरंगाबाद की जनसभा में शामिल हुए। रैली में मंच पर पीएम मोदी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी मौजूद रहे। पीएम का स्वागत करते हुए नीतीश ने मंच से अपने संबोधन की शुरुआत पीएम का बिहार की धरती पर स्वागत करते हुए की।
सीएम ने मंच एनडीए गठबंधन से अगल होने का जिक्र किया। इस दौरान उनके संबोधन के बीच पीएम मोदी और उनके उनके साथ बैठे अन्य दिग्गज नेता अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, सीएम नीतीश खुद हंसी के मूड में थे और उन्होंने एनडीए से फिर से नाता जोड़ने और कभी ना अलग होने की बात कही।

औरंगाबाद की रैली में पीएम मोदी के सामने सीएम बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं आप साथ हूं और अब कहीं नहीं जा रहा हूं।"
Recommended Video
औरंगाबाद में हुई जनसभा में सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश और बिहार में अब तेजी से काम हो रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का धन्यवाद है। सीएम ने मंच से कहा के जदयू और भाजपा के बीच अब कोई विवाद नहीं है। हम मिलकर काम करेंगे।
मंच से नीतीश कुमार ने कहा कि पहले मैं यहां से चला गया था और गायब हो गया था, लेकिन अब मैं इधर-उधर नहीं जाऊंगा। आपके साथ रहूंगा और बिहार के लिए काम करता रहूंगा।
VIDEO | "I want to assure that I am with you (PM Modi) and I am not going anywhere now," says Bihar CM Nitish Kumar (@NitishKumar) at a public gathering in Aurangabad.
PM Modi is in Aurangabad to inaugurate, dedicate to the nation and lay foundation stone of several development… pic.twitter.com/owuVII5LI7
— Press Trust of India (@PTI_News) March 2, 2024












Click it and Unblock the Notifications