बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित, पिछले 4 दिन से था बुखार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

पटना, 26 जुलाई: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एएनआई की खबर के मुताबिक, नीतीश कुमार को पिछले चार दिन से बुखार था, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उनका कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया। मंगलवार सुबह नीतीश कुमार की रिपोर्ट आई, जिसमें उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल नीतीश कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Recommended Video

    Bihar CM Nitish Kumar हुए Corona Positive, जानें कैसी है तबीयत | वनइंडिया हिंदी |*News
    nitish kumar

    इस बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया है कि नीतीश कुमार पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने सोमवार को अपना कोरोना वायरस टेस्ट कराया। नीतीश कुमार की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नीतीश कुमार फिलहाल आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने उन लोगों से अपना कोविड टेस्ट कराने की अपील की है, जो पिछले 2-3 दिनों में उनके संपर्क में आए हैं।

    देश में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति
    आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मंगलवार को कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली और 24 घंटों के भीतर 14830 नए मरीज सामने आए। वहीं, इस दौरान 18159 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। मरीजों के रिकवरी रेट में सुधार के चलते देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले भी घटकर 1,47,512 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की वजह से 36 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.48 फीसदी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+