2019 लोकसभा चुनाव: नरेंद्र मोदी को लेकर नीतीश कुमार ने की बड़ी भविष्यवाणी

बिहार में महागठबंधन से अलग होने के बाद जेडीयू और बीजेपी ने एक साथ मिलकर नई सरकार बनाई है। नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने हैं वहीं बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री बने हैं

पटना (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की क्षमता किसी में नहीं है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश कुमार ने ये बड़ा बयान दिया है।

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 2019 में नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की क्षमता किसी में नहीं

आरजेडी के हमलों पर नीतीश कुमार का पलटवार

बिहार में महागठबंधन से अलग होने के बाद जेडीयू और बीजेपी ने एक साथ मिलकर नई सरकार बनाई है। नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने हैं वहीं बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने के बाद आरजेडी लगातार उन पर हमले कर रहा है। इसी का जवाब देने के लिए नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी दौरान उनसे जब 2019 के हालात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की क्षमता किसी में नहीं है।

हालांकि जब जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी किसका समर्थन करेगी, इसको लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि हम उपराष्ट्रपति के चुनाव में गोपालकृष्ण गांधी का ही समर्थन करेंगे। आपको बता दें कि एनडीए ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है। आखिर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर नीतीश कुमार ने क्या कहा, आप भी देख लीजिए...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+