मुंगेर में नए प्रोजेक्ट और विकास परियोजनाओं का ऐलान: आवागमन, पर्यटन और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

मुंगेर जिले के विकास को गति देने के लिए कई अहम योजनाओं का ऐलान किया गया है। इन योजनाओं से जिले में तरक्की की नई राह खुलने की उम्मीद है। आईए, एक नज़र डालते हैं इन प्रमुख घोषणाओं पर:

मुंगेर जिले में लोगों की मांगों के संबंध में घोषणाएं

1. तारापुर में रिंग-रोड का निर्माण किया जायेगा। इसके अन्तर्गत तारापुर शहर के दोनों तरफ पूरब एवं पश्चिम में बाईपास का निर्माण किया जायेगा।

1. रणगाँव-भगलपुरा पथ से धौनी वाया विसय में बाईपास का निर्माण

11. वंशीपुर से बिहमा तक (वाया धोबई, गोगाचक, तेलडीहा मंदिर, मोहनगंज, बिहमा मोड़)

बाईपास पथ का निर्माण।

इससे लोगों को यातायात में काफी सुविधा होगी एवं जाम से निजात मिलेगी।

(पथ निर्माण विभाग)

2. ऋषि कुंड पर्यटक स्थल का विकास किया जायेगा। इस स्थल को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित किये जाने से पर्यटक ऋषि कुंड आने के लिए आकर्षित होंगे तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

(पर्यटन विभाग)

कष्टहरनी घाट का सौंर्दयीकरण किया जायेगा। उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर अवस्थित

3. ऐतिहासिक धरोहर कष्टहरणी घाट पर प्रतिदिन दिवा एवं संध्या काल में बड़ी संख्या में लोगों का आगमन होता है। इस घाट के सौंदर्याकरण कार्य से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

(नगर विकास एवं आवास विभाग)

4. वासुदेवपुर चौराहा से आई.टी.सी. पार्क चंडी स्थान नया गाँव सड़क का निर्माण किया जायेगा। यह मार्ग चण्डीस्थान मंदिर परिसर तक जाने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है जहाँ पूजा-अर्चना करने के लिए आमजनों के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु आते हैं। इस सड़क के निर्माण होने से यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।

(पथ निर्माण विभाग)

5. नगर निगम कार्यालय से शास्त्री चौक भाया जुबलीवेल कालीताजिया जे०पी० चौक तक सड़क का निर्माण किया जायेगा। यह मार्ग व्यवसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सड़क के समीप व्यवसायिक प्रतिष्ठान, बैंक, निजी चिकित्सीय संस्थान, दवा व्यवसायी, पेट्रोल पम्प, रेस्टोरेन्ट इत्यादि अवस्थित है। इसके निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा होगी।

(पथ निर्माण विभाग)

6. कोणार्क रोड चौक से अम्बे चौक पूरबसराय-तिनवटिया सड़क का निर्माण किया जायेगा। यह पथ जमालपुर जानेवाला वनवे मार्ग है जिसके कारण वाहनों का आवागमन लगातार होता रहता है। इस क्षेत्र के समीप पुलिस लाईन, मुंगेर विश्वविद्यालय, कॉलेज भी अवस्थित है। इस सड़क के निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा होगी।

(पथ निर्माण विभाग)

7. मुंगेर जिलान्तर्गत बिहार योग विश्वविद्यालय से NH-3338 तक फोरलेन रिंग रोड एवं पहुँच पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे यहाँ आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

(पथ निर्माण विभाग)

8. संग्रामपुर प्रखंड के पतघाघर के पास उपलब्ध 300 एकड़ सरकारी भूमि पर औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जायेगा। इससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगी। इससे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार का सृजन होगा।

(राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा उद्योग विभाग)

9. खड़गपुर प्रखंड के अन्तर्गत खड़गपुर झील में गंगा नदी का पानी पहुँचाया जायेगा। इससे स्थानीय किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।

(जल संसाधन विभाग)

10. खैरात्ती खाँ उप नहर के अन्तर्गत फुसना डाड़, कमरगामा डाड़ एवं खैरा खाँ शाखा में लाईनिंग का कार्य कराया जायेगा। इससे स्थानीय किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।

(जल संसाधन विभाग)

11. मुंगेर जिले में असरगंज एवं जमालपुर कुल 02 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा।

(भवन निर्माण विभाग)

12. असरगंज में नये महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) की स्थापना की जाएगी। इससे छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+