Nitish kumar: 'अरे महिला हो, कुछ नहीं जानती हो, चुपचाप..',नीतीश कुमार ने महिला MLA को लेकर की विवादित टिप्पणी

nitish kumar controversy statement, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विधानसभा में आपा खोते नजर आए। दरअसल मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में जाति आधारित गणना पर सफाई दे रहे थे। इस दौरान विपक्षी विधायक हंगामा करते नजर आए। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार भड़क गए।

इस दौरान सदन में आरजेडी की एक महिला विधायक रेखा देवी पर भड़कते हुए सीएम नीतीश ने कहा- 'अरे महिला हो कुछ जानती हो? नीतीश कुमार की यह विवादित टिप्पणी विपक्ष को नागवार गुजरी। उन्होंने इसके बाद जोरदार हंगामा किया।

bihar cm nitish kumar controversy statement in assembly RJD mla rekha devi

दरअसल विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर राजद और कांग्रेस के सदस्यों ने आरक्षण के मसले को लेकर शोर-शराबा शुरू कर दिया। अपने भाषण के दौरान नीतीश बार-बार विपक्ष के विधायकों से अपील कर रहे थे कि एक बार पूरी बात सुन लीजिए। नीतीश कुमार सदन में कह रहे थे कि,, मेरी इच्छा थी तभी हमने सभी पार्टियों को बुलाया था। उसके बाद बैठक किए थे। उसके बाद सर्वे कराया और जातिगत जनगणना कराया। उसके बाद ही जानकारी मिली। इस दौरान विपक्षी सदस्यों को समझाते हुए सीएम कह रहे थे कि अगर बैठकर पूरी बात सुन लीजिएगा तो आप सबको ठीक लगेगा।

लेकिन विपक्ष के विधायक लगातार हंगामा कर रहे थे। जिसको देखकर नीतीश कुमार आपा खो बैठे। नीतीश मसौढ़ी से राजद विधायक रेखा देवी को फटकार लगाते हुए कहा कि अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो। आज महिला होकर बोल रही हो। राजद के समय कभी किसी महिला को बोलने की इजाजत थी। कभी वो लोग किसी महिला को आगे बढ़ाए थे। 2005 के बाद हमने महिला को बढ़ाया। आज बोल रही हो फालतू.... इस लिए कह रहे हैं सुनो। अरे क्या हुआ हम जो कह रहे है उसको सुनो, क्या हुआ सुनोगे नहीं, हम तो सुनाएंगे।

इसके बाद राजद और कांग्रेस विधायकों ने सदन में फिर से हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष का कहना है कि, नीतीश कुमार ने एक महिला का अपमान किया है। वहीं इस मामले पर रेखा देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री एक तरफ महिला उत्थान की बात करते हैं और वहीं दूसरी तरफ इस तरह का बयान देते हैं। हम लोग समझते हैं कि वो बुजुर्ग हो गए हैं।

यह पहली बार नहीं जब नीतीश कुमार ने सदन में कोई विवादित टिप्पणी की है। 2023 में भी नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए विवादित बयान दिया था। नीतीश तब विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे। इस दौरान वह शादी के बाद पति-पत्नी के संबंधों को लेकर ऐसा कुछ कह गए। जिसकी हर किसी ने आलोचना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+