Bihar Chunav: कौन हैं चंचल सिंह? तेजस्‍वी यादव के खिलाफ PK ने अपनी जनसुराज पार्टी से बनाया उम्‍मीदवार

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रकिया जोर-शोर से जारी है। इस बार के चुनाव में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की नई-नवेली जन सुराज पार्टी पूरे जोश के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी है। प्रशांत किशोर ने बिहार की सभी विधानसभा सीटों से अपनी पार्टी से उम्‍मीदवार उतारने का ऐलान किया है।

बिहार की राघोपुर सीट जिसको लेकर माना जा रहा था कि इस सीट पर तेजस्‍वी यादव के खिलाफ खुद प्रशांत किशोर मैदान में उतरेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। मंगलवार को प्रशांत किशोर ने सबको सरप्राइज करते हुए राघोपुर सीट से चंचल सिंह को टिकट देकर अपनी पार्टी का उम्‍मीदवार बनाया है।

Bihar Chunav

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को चंचल सिंह को पार्टी का सिंबल सौंप दिया।जिसके बाद तय हो चुका है कि इस सीट से जन सुराज के चंचल सिंह तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पहले ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि प्रशांत किशोर रोहतास की करगहर या राघोपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब पार्टी ने इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले, जन सुराज की जारी की गई उम्मीदवारों की पहली दो सूचियों में राघोपुर के प्रत्याशी का नाम शामिल नहीं था। पार्टी अब तक दो चरणों में कुल 116 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। वहीं आज मंगलवार को जन सुराज ने राघोपुर के लिए चंचल सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

कौन हैं चंचल सिंह?

37 वर्षीय चंचल सिंह राजपूत समुदाय से ताल्‍लुक रखते हैं। 2014 से 2023 तक जेडीयू व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रहे हैं। चंचल सिंह का होटल और रियल एस्टेट का बिजनेस है। इसके अलावा चंचल सिंह ने जेडीयू की अधिकार रैली के संयोजक के रूप में भी काम किया है।

नमामी गंगे प्रोजेक्ट के तहत चंचल सिंह ने सोनपुर घाट और सिमरिया घाट का निर्माण कराया है। उन्होंने विदुपुर के मयाराम पथरिया में एक मार्केट कॉम्प्लेक्स और हाजीपुर शहर में 4-5 बहुमंजिला इमारतों का भी निर्माण करवाया है। बताया जाता है कि नई दिल्ली में भी उनका होटल व्यवसाय है।

तेजस्‍वी राघोपुर से 15 अक्‍टूबर को भरेंगे नामांकन

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं और वे 15 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने राघोपुर से जीत दर्ज की थी। अब वे वैशाली जिले के इस विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरने वाले हैं।

प्रशांत किशोर ने राघोपुर सीट को लेकर तेजस्‍वी को दी थी ये चुनौती

प्रशांत किशोर की जन सुराज ने 11 अक्टूबर को राघोपुर सीट से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। उस समय प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर वे राघोपुर से चुनाव लड़ते हैं, तो उन्हें दो सीटों से चुनाव लड़ना पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा था, "तेजस्वी यादव का भी हाल वैसा ही होगा जैसा राहुल गांधी का अमेठी में हुआ था।" यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था। तेजस्वी यादव पहली बार 2015 में राघोपुर से विधायक बने थे और उस समय की महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+