Bihar Chunav Date: बिहार में कब होगी विधानसभा चुनाव की घोषणा? कब होंगे मतदान? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Bihar vidhan sabha Chunav Date update: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग अक्टूबर की शुरुआत में ही चुनाव की घोषणा कर सकता है और साथ ही अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद अक्टूबर के आखिर और नवंबर के पहले सप्ताह में मतदान कराए जाने की संभावना है। सभी 243 सीटों पर मतदान के बाद 10 से 12 नवंबर के बीच चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है।

चुनाव आयोग द्वारा 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तय किए जाने के चलते चुनाव कार्यक्रम के लिए बहुत कम समय बचा है। राज्य में वर्तमान सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, ऐसे में आयोग को चुनावी प्रक्रिया समय रहते पूरी करनी होगी।

Bihar vidhan sabha Chunav Date update

35 दिनों में पूरी होगी चुनावी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव की घोषणा से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया करीब 35 दिनों में पूरी की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों को भी पर्याप्त समय दिया जाएगा। चुनावी जानकारों के मुताबिक अगर चुनाव की घोषणा 1 अक्टूबर को होती है तो उसी दिन से पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

पहले चरण के लिए 5 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने पर उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के लिए 12 अक्टूबर तक का समय दिया जा सकता है। 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच हो सकती है और 14-15 अक्टूबर को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि रखी जा सकती है।

30 या 31 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान संभव!

इसके बाद 15 या 16 दिन के अंतराल पर 30 या 31 अक्टूबर को पहले चरण के मतदान की संभावना है। वहीं, अगर दूसरे चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होती है तो 5 नवंबर तक वोटिंग खत्म कराई जा सकती है।

10 नवंबर से पहले हो सकती है मतगणना!

दोनों चरणों की वोटिंग पूरी होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया 10 नवंबर से पहले कराई जा सकती है ताकि तय समय में नई विधानसभा का गठन हो सके।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। आयोग के पास समय भले कम हो, लेकिन तैयारी पूरी रफ्तार से चल रही है। आने वाले दिनों में बिहार की सियासी फिजा और भी गर्म होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+