Bihar Chunav:बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले क्यों फूट-फूट कर रोए मुकेश सहनी? देखें VIDEO
Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए 6 नवंबर गुरुवार को वोटिंग होनी है। वोटिंग से चंद घंटे पहले पहले बुधवार, 5 नवंबर को फेसबुक लाइव आकर वीआईपी प्रमुख मुकेस सहनी खूब रोए और उन्होंने भावुक अपील की।
वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी ने अपने संबोधन में मतदाताओं से 'धोखा देने वालों' को सबक सिखाने की गुजारिश की और अपनी लड़ाई में वोटरों का सपोर्ट माना।

निषाद समुदाय से की अपील
मुकेस सहनी ने अपने वीडियो में कहा कि वे खुद संघर्ष के दम पर यहां तक पहुंचे हैं और अब जनता का साथ चाहिए। सहनी ने 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं' के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे आज भी इस पर अटल हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास कई ऐसे विकल्प थे जिनसे उन्हें व्यक्तिगत सुख-सुविधा मिल सकती थी, लेकिन उन्होंने अपने वचन का पालन किया। सहनी ने निषाद समुदाय से अपने वचन को निभाने और जुब्बा सहनी के वंशज होने का प्रमाण देने का आह्वान किया।
सहनी बोले- मेरे विधायकों को छीना गया
वीआईपी प्रमुख सहनी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके विधायकों को छीना और धोखा दिया, इसलिए उन्हें चुनाव में हराना आवश्यक है। उन्होंने निषाद समाज से उप-मुख्यमंत्री बनाने का वादा करते हुए कहा कि आज निषाद का बेटा टिकट बांट रहा है। सहनी ने खुलासा किया कि उनकी पार्टी ने 14-15 सीटों में से नौ सीटें अति पिछड़ा समाज के लोगों को दी हैं, जिनमें आठ निषाद प्रत्याशी हैं।
सहनी बोले- हमारा लक्ष्य एनडीए को हराना है
उन्होंने यह भी बताया कि एनडीए ने 243 सीटों में से निषाद समुदाय को केवल आठ सीटें ही दी हैं। मुकेश सहनी का मुख्य लक्ष्य बिहार में बदलाव लाना और महागठबंधन की सरकार बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हराना है।
अपने भाई की उम्मीदवारी वापस ली
सहनी ने कहा कि जब तक इन्हें हराया नहीं जाएगा, तब तक आरक्षण मिलना मुश्किल है। उन्होंने इस लड़ाई को जीतने के लिए अपनी जान तक देने की बात कही। मंगलवार, 4 नवंबर को उन्होंने अपने भाई को भी पीछे कर दिया।
मुकेश सहनी ने निषाद समुदाय के वोटों में बिखराव न होने की अपील करते हुए इसे सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अंतिम रात है और वे अपने परिवार के लिए ही यह लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे अंजाम तक पहुंचाना है। बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार, 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं और 16 मंत्रियों की साख दांव पर लगी है।












Click it and Unblock the Notifications