Bihar Chunav 2025: मोदी-शाह ने जहां-जहां रैली की, वहां NDA कितनी सीटें जीती? स्ट्राइक रेट चौंकाने वाला!
Bihar Chunav Result 2025 (PM Modi Amit Shah Strike Rate): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने 202 सीटों के साथ जबरदस्त जीत दर्ज की है। बीजेपी ने अकेले 89 सीटें जीतकर अपना दबदबा दिखाया। JDU 85 सीटें और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा 19 सीटें जीतीं। लेकिन पूरे चुनाव का असली गेमचेंजर रहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का रैली मैनेजमेंट।
पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों नेताओं ने जहां-जहां जनसभाएं कीं, वहां एनडीए का स्ट्राइक रेट इतना मजबूत रहा कि राजनीतिक विश्लेषक भी हैरान रह गए। ऐसे में आइए जानें पीएम मोदी और अमित शाह ने जहां-जहां रैली की, वहां का चुनावी परिणाम क्या था।

▶️ PM मोदी की रैलियों का धमाका-80% स्ट्राइक रेट,97 सीटें जिताईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान बिहार के 16 जिलों में कुल 16 रैलियां कीं। इन रैलियों के जरिए उन्होंने 122 सीटों को कवर किया, जिसमें से एनडीए ने 97 सीटें जीत लीं। यानी पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट 80% रहा।
▶️ मोदी की रैलियों ने कैसे बदल दिया समीकरण
- 122 सीटें कवर, NDA जीता 97
- 44 सीटें ऐसी थीं जो NDA ने इस बार पहली बार जीतीं
- 2020 में इन्हीं सीटों पर NDA को 56 सीटें मिली थीं
- इस बार NDA को इन सीटों पर 41 सीटों का फायदा
- पीएम की रैलियों से 49 सीटें रिटेन, 7 सीटें खोईं
स्पष्ट है कि मोदी की रैलियों ने ना सिर्फ वोटरों का रुझान बदला, बल्कि उन क्षेत्रों में भी एनडीए की पकड़ मजबूत की, जहां पिछली बार प्रदर्शन कमजोर रहा था।
▶️ PM मोदी ने इन जिलों में की रैलियां
पूर्णिया, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, छपरा, पटना, भोजपुर, नवादा, सहरसा, कटिहार, अररिया, भागलपुर, औरंगाबाद, कैमूर, सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण।
▶️ अमित शाह का दबदबा, 88.6% स्ट्राइक रेट, 125 सीटों का कमाल
अगर मोदी की रैलियां असरदार थीं, तो अमित शाह ने तो जमीन पर चुनावी माहौल ही बदल दिया। शाह ने 28 मेगा रैलियां कीं, जिनसे 141 सीटें कवर हुईं। इनमें से 125 सीटें एनडीए के खाते में गईं। गृह मंत्री अमित शाह का स्ट्राइक रेट रहा 88.6% रहा, जो पीएम मोदी से भी ज्यादा है।
▶️ अमित शाह की रैलियों का असर
- 2020 में इन्हीं 141 सीटों में NDA जीता था 93 सीटें
- इस बार जीती 125 सीटें
- NDA को मिला 32 सीटों का फायदा
- जिन नेताओं के लिए शाह ने रैलियां कीं,
- मैथिली ठाकुर (अलीनगर), सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय सिन्हा (लखीसराय)-तीनों की जीत पक्की हुई
2020 में अमित शाह कोरोना के कारण बिहार नहीं आ पाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव अभियान की कमान संभालकर पूरा चुनावी ग्राफ बदल दिया।
▶️ अमित शाह ने इन जिलों में रैलियां कीं
पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, जमुई, भागलपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, समस्तीपुर, वैशाली, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया।
▶️ RJD को वोट तो मिले लेकिन सीटें नहीं! क्यों हार गया महागठबंधन?
यह चुनाव एक और दिलचस्प आंकड़ा दिखाता है, RJD का वोट शेयर 23% रहा, जो किसी भी पार्टी से सबसे ज्यादा है।
पर सीटें? सिर्फ 25 सीटें।
वोट शेयर यानी कुल डाले गए मतों में से किसी पार्टी को मिले वोटों का प्रतिशत। RJD को वोट तो भरपूर मिले, लेकिन ज्यादातर सीटों पर वह दूसरे नंबर पर रही। यानी वोट बढ़े, पर जीत नहीं मिली।

जहां RJD जीती, वहां कम अंतर
- जहां हारी, वहां वोट ज्यादा, पर सीट नहीं
- साथी दल भी डूबे, कांग्रेस जीती सिर्फ 6 में से 61 सीटें
- CPI(ML)L 2 सीटें, CPI(M) 1 सीट, CPI 0-महागठबंधन टोटल 35 सीटों पर सिमट गया
▶️ NDA की बड़ी बढ़त-कौन कितनी सीट जीता
- BJP - 89
- JDU - 85
- LJP (RV) - 19
- HAM - 5
- RLM - 4
- कुल-202 सीटें

-
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
सीपीआई एमएल लिबरेशन ने अमित शाह के बयान की निंदा की -
अमित शाह का ऐलान- भारत अब नक्सली प्रभाव से मुक्त हो गया है, कांग्रेस की निष्क्रियता की आलोचना -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications