दुलार चंद यादव हत्याकांड पर बोले अखिलेश, कहा- क्या यही है बिहार का लॉ एंड ऑर्डर?
Dular Chand Yadav News Mokama Bihar: बिहार चुनाव की जैसे जैसे नजदीक आ रहा है यहां सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। इस चुनावी माहौल में बिहार के मोकामा में एक ऐसी घटना होती है जो लोगों में दहशत भर देती है।
मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई है। दुलारचंद यादव जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार सरकार को घेरा है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि " बिहार में चुनाव के समय में दुलार चंद यादव की हत्या बेहद शर्मशार करने वाली है। यह हत्या बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर, आम लोगों की सुरक्षा और बिहार सरकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा रही है। क्या यही है बिहार सरकार की कानून व्यवस्था? क्या नीतीश एनडीए के साथ मिलकर बिहार में यही सब कर रहे हैं।"

मोकामा विधान सभा सीट हॉट सीट है। यहां से जहां जेडीयू अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है वहीं आरजेडी ने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है। प्रशांत किशोर की पार्टी से पीयूष प्रियदर्शी उम्मीदवार हैं। इन्हीं के प्रचार में दुलार चंद यादव जनसंपर्क कर रहे थे। मोकामा के टोल क्षेत्र के रहने वाले दुलार चंद पर यहां की राजनीति में काफी दम रखते है। 2025 से पहले वह लालू के करीबियों में शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications