Bihar Chunav: चिराग पासवान ने जारी की उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, 29 कैंडिडेट की बताई जाति भी
Chiraj paswan LJP R 2nd list: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 15 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की दूसरी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है।
गौरतलब है कि एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की पार्टी के हिस्से में 29 सीटें मिली है। चिराग ने अब सभी 29 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही, पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि विभिन्न जातियों से कितने प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं।

पार्टी ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, "पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं की यह स्वाभाविक इच्छा होती है कि वे विधानसभा या लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जनता और संगठन की सेवा करें। हालाँकि, सीटों की सीमित संख्या के कारण यह अवसर सबको नहीं मिल पाता।"
पोस्ट में आगे लिखा गया है, "कुछ कार्यकर्ताओं को लगता है कि पार्टी उनके बारे में नहीं सोच रही है, जबकि सच्चाई यह है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हर कार्यकर्ता को प्रतिनिधित्व का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है - चाहे वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हो, सरकार में हो या संगठन के माध्यम से।"
पार्टी ने बताया, "एनडीए में केवल 29 सीटें मिलने के बावजूद, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ने बिहार के लगभग हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है, जिसमें सवर्ण, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सभी शामिल हैं। इन 29 सीटों में 6 महिलाएँ, 13 युवा और 10 अनुभवी साथी प्रत्याशी हैं, जो अनुभव, ऊर्जा और संवेदनशीलता का एक आदर्श संतुलन का बड़ा उदारहण है।"












Click it and Unblock the Notifications