क्या नीतीश राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं? सम्राट चौधरी ने साफ किया राज, सीट शेयरिंग को लेकर भी दिया ये हिंट

Bihar Chunav 2025 (Samrat Chaudhary): बिहार में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। दो महीने बाद होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी अपने चरम पर है। इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे सम्राट चौधरी ने कई बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की तबीयत, रिटायरमेंट की चर्चा, सीएम फेस से लेकर सीट शेयरिंग तक पर बात की है।

सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में होने वाले चुनाव में NDA पूरी तरह एकजुट है और सीट शेयरिंग को लेकर कोई असमंजस नहीं है। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में सम्राट चौधरी ने कहा, "NDA ने 225 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। बातचीत की शुरुआत हुई है, सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलकर फैसला करेंगे। गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा।"

Bihar Chunav 2025 Samrat Chaudhary

क्या मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देगी BJP?

किशनगंज और बहादुरगंज जैसी सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को लगेगा कि जीतने लायक उम्मीदवार हैं तो उन्हें जरूर टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर टिकट नहीं बांटती, लेकिन योग्य लोगों को जरूर मौका देती है।

हालांकि सम्राट चौधरी ये भी कहा कि अभी बातचीत शुरू ही नहीं हुई है। हम 243 सीटों की तैयारी कर रहे हैं। NDA की जीत सबका फोकस है। सम्राट चौधरी ये साफ-साफ कहा कि भाजपा जाति के नाम पर टिकट नहीं बांटती, लेकिन किसी को छोड़ती भी नहीं। जो विकास कर सकता है, जनता के बीच काम करता है, उसी को भाजपा उम्मीदवार बनाती है।

क्या नीतीश कुमार रिटायर होने वाले हैं? भाजपा उन्हें CM फेस नहीं बनाएगी?

नीतीश कुमार की तबीयत और सक्रियता पर विपक्ष के सवालों को खारिज करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, ''विरोधियों का काम अफवाह फैलाना है। नीतीश जी पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं। वे सचेत मुख्यमंत्री हैं, एक-एक फैसला खुद लेते हैं। बिहार की प्रगति उनके नेतृत्व में ही हो रही है। बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार प्रतिबद्ध हैं। फिलहाल उनसे अच्छा कोई नहीं है।''

बिहार में नीतीश कुमार को फिर सीएम फेस बनाने पर सम्राट चौधरी ने कहा, ''इस तरह की गलतफहमी कोई भी ना पाले तो ही अच्छा है। राजद को भी यही गलतफहमी है कि नीतीश जी बीमार हैं। लेकिन मैं बता दूं वो आगे भी काम करते रहेंगे।''

सम्राट चौधरी ने कहा, ''मुख्यमंत्री हम बनाते हैं। लालू जी को भी हमने बनाया, नीतीश जी को भी बनाया। फर्क इतना है कि लालू ने लूट किया और नीतीश ने विकास। आज बिहार के लिए नीतीश से बेहतर कोई नहीं है।''

प्रशांत किशोर पर क्या बोले सम्राट चौधरी?

सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजनीति में नए-नवेले हैं और अनुभवहीन भी। चौधरी बोले, "प्रशांत किशोर को आए अभी सिर्फ एक साल हुआ है, जबकि जनता को अनुभवी नेता चाहिए। उनका कोई ठोस राजनीतिक सिस्टम नहीं है और ये भी भरोसा नहीं है कि वे राजनीति में कितने दिन टिक पाएंगे। जैसे कोई उत्तेजित छात्र अचानक आकर कहता है कि मैं सब बदल दूंगा, वैसा ही उनका हाल है।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरे खिलाफ भी उन्होंने बयान दिए हैं। लेकिन इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि वे अभी सीखने की प्रक्रिया में हैं। मैं पिछले 26-27 साल से राजनीति में सक्रिय हूं। मेरे खिलाफ 1999 से लोग बोलते आ रहे हैं। नीतीश जी ने भी यही सिखाया है कि काम करते रहो, बाकी बातें खुद ही पीछे छूट जाती हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+