Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav 2025: क्या इस विधानसभा चुनाव में मिल रहा e-Voting का मौका? जानिए पूरी हकीकत

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग शुरु हो चुकी है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है। पहले चरण के मतदान में जिन जिलों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे, उनमें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, नालंदा, मुंगेर, बेगूसराय, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मधेपुरा, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और भोजपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं।

कई VIP सीटों पर भी इसी फेज में चुनाव हो रहा है। चुनाव के दौरान तो बिहार के मतदाताओं के मन में भी यह सवाल उठ रहा है क्या इस विधानसभा चुनाव में घर बैठे ऑनलाइन वोटिंग (e-voting) संभव है?

bihar-chunav-2025-know-e-voting-truth-and-online-voting-facts

हाल ही में बिहार में नगर निकाय चुनाव के दौरान ई-वोटिंग का सफल प्रयोग किया गया था, जिससे यह उम्मीद जगी थी कि विधानसभा चुनाव 2025 में भी मतदाता अपने मोबाइल से वोट डाल सकेंगे। आइए समझते हैं कि ई-वोटिंग का सिस्टम क्या था, कैसे काम करता था और अब क्यों यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

बिहार में पहली बार हुआ था ई-वोटिंग का प्रयोग

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस साल (2025) जून में नगर निकाय चुनाव में पहली बार ई-वोटिंग की सुविधा दी थी। इस व्यवस्था के तहत वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं, असाध्य रोगियों और प्रवासी मजदूरों को घर से ही मतदान करने की अनुमति दी गई थी।

मतदान के लिए मतदाताओं को E-SECBHR ऐप डाउनलोड करना होता था, जो फिलहाल सिर्फ एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध था। मतदाता को ऐप में अपना मोबाइल नंबर वोटर लिस्ट में दर्ज नंबर से लिंक करना, फिर वेरिफिकेशन के बाद ऑनलाइन वोट डालना होता था। ई-वोटिंग का समय सीमित था - केवल 6 घंटे की अवधि के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

ई-वोटिंग कैसे काम करता है?

राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद के मुताबिक, इस तकनीक को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई स्तर की सुरक्षा प्रणाली अपनाई गई थी -

  • ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया था, जिससे हर वोट सुरक्षित और स्थायी रूप से दर्ज हो सके।
  • फेशियल रिकग्निशन सिस्टम यानी चेहरे की पहचान से मतदाता की सत्यता सुनिश्चित की जाती थी।
  • एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो रजिस्टर्ड मतदाता ही लॉगइन कर सकते थे।
  • हर मतदाता की पहचान उसके वोटर आईडी नंबर से की जाती थी।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 40,280 मतदाताओं ने सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया था और हजारों लोगों ने पहली बार मोबाइल से मतदान किया था।

क्या विधानसभा चुनाव में भी ई-वोटिंग हो सकती थी?

नगर निकाय चुनाव में इस प्रयोग की सफलता के बाद यह उम्मीद जताई गई थी कि विधानसभा चुनाव 2025 में भी यह सुविधा दी जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसकी सबसे बड़ी वजह है विधानसभा चुनाव का विशाल दायरा। पहले चरण में ही 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, जिसमें 3 करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता शामिल हैं। इतने बड़े स्तर पर ई-वोटिंग को लागू करना तकनीकी, सुरक्षा और पारदर्शिता के दृष्टिकोण से बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसी कारण भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार ई-वोटिंग पर कोई चर्चा या घोषणा नहीं की।

आयोग ने क्या कहा?

राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि नगर निकाय चुनाव एक सीमित दायरे में था, जहां ई-वोटिंग का प्रयोग संभव था। लेकिन विधानसभा चुनाव में यह प्रक्रिया लॉजिस्टिक रूप से जटिल और सुरक्षा जोखिम से जुड़ी है। हालांकि आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए कई मोबाइल ऐप्स और ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं -

  • Voter Helpline App: वोटर लिस्ट में नाम खोजने और वोटर आईडी डाउनलोड करने के लिए
  • Know Your Booth App: मतदान केंद्र की लोकेशन पता करने के लिए
  • NVSP Portal: नई वोटर आईडी के लिए आवेदन और सुधार हेतु

फिलहाल क्या है स्थिति?

फिलहाल ई-वोटिंग की सुविधा विधानसभा चुनाव में उपलब्ध नहीं है। मतदाताओं को अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर जाकर ही वोट डालना होगा। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार ने ई-वोटिंग के जिस सफल प्रयोग की शुरुआत की है, वह भविष्य में भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को डिजिटल दिशा दे सकता है।

ई-वोटिंग फिलहाल केवल एक प्रायोगिक मॉडल है, जो भविष्य में बड़े पैमाने पर लागू हो सकता है। इस विधानसभा चुनाव में आप घर बैठे मोबाइल से वोट नहीं डाल पाएंगे - लेकिन तकनीक जिस तेज़ी से आगे बढ़ रही है, आने वाले कुछ सालों में यह हकीकत बन सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+