Video: तेजस्वी से बात होती है या नहीं? तेज प्रताप यादव ने खुद तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

Tej Pratap Yadav and Tejashwi Yadav News: बिहार के हसनपुर से विधायक और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के महुआ सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा पर विराम लगा दिया। तेज प्रताप ने साफ कहा कहा कि तेजस्वी यादव कभी भी महुआ विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। तेज प्रताप यादव पहले ही महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

इसी दौरान तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी से बात होती है या नहीं? इस सवाल का भी जवाब दिया। तेज प्रताप ने कहा, ''मेरे और तेजस्वी के बीच बात नहीं होती है। लेकिन मैंने हमेशा उन्हें आशीर्वाद दिया है। अगर वो मुझे आज टीवी पर सुन रहे हैं तो उनको मैं आशीर्वाद दे रहा हूं कि आप ऐसे ही आगे बढ़िए।''

Do Tejashwi and Tej Pratap Yadav Talk

तेज प्रताप यादव ने मिलाया प्रदीप निषाद हाथ

तेज प्रताप यादव ने आज मंगलवार पटना के होटल मौर्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) के साथ गठबंधन का ऐलान किया। तेज प्रताप ने बताया कि टीम तेज प्रताप यादव में शामिल होकर पांच पार्टियों का महागठबंधन तैयार किया गया है। इसमें विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP), भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM), प्रगतिशील जनता पार्टी (PJB), वाजिब अधिकार पार्टी (WAP), और संयुक्त किसान विकास पार्टी शामिल हैं।

29 जून 2025 को प्रदीप निषाद, जो मुकेश सहनी के करीबी रहे हैं, ने वीवीआईपी पार्टी बनाने का ऐलान किया था और कहा था कि 70% टिकट मल्लाह समाज को देंगे।

महुआ के विधायक मुकेश रौशन पर साधा तेजू भैया ने निशाना

तेज प्रताप यादव ने कहा, ''टीम तेज प्रताप एक प्लेटफार्म है, जो युवाओं को चुनाव में पूरा समर्थन देगा।" तेज प्रताप ने महुआ सीट के बारे में कहा कि यह सीट उन्होंने अमानत के तौर पर मुकेश रौशन को सौंपी थी, लेकिन "जब वो रो रहे हैं तो हम उन्हें झुनझुना पकड़ा रहे हैं।"

फिलहाल तेज प्रताप हसनपुर से विधायक हैं जबकि महुआ सीट से आरजेडी के मुकेश कुमार विधायक हैं, जिन्होंने 2020 में जेडीयू की आशमा परवीन को 13,687 वोटों से हराया था।

'वो अपने अस्तित्व की चिंता करें', RJD प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार

राजद प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल के बयान पर भी तेज प्रताप ने प्रतिक्रिया दी। मांगनी लाल ने कहा था कि तेज प्रताप यादव का कोई राजनीतिक वजूद नहीं है, जिस पर तेज प्रताप बोले, "वो अपने अस्तित्व की चिंता करें। इस उम्र में कमंडल लेकर बनारस चले जाएं।"

नीतीश कुमार पर भी हमला

तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि चाचा (नीतीश कुमार) इस बार सीएम नहीं बनेंगे। बिहार में वही सरकार बनाएगा, जो युवा, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की बात करेगा।"

तेज प्रताप यादव का नया प्लान

तेज प्रताप ने कहा, "हमने महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। महुआ के लिए हमने बहुत काम किया है और आने वाले चुनाव में बिहार के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।" उन्होंने RJD और कांग्रेस को भी अपनी टीम में शामिल होने का न्योता दिया और दावा किया कि VVIP असली पार्टी है, जबकि VIP तो बस नकली पार्टी बनाकर घूम रही है।

तेज प्रताप ने साफ संकेत दिया कि वह नए गठबंधन और युवा नेतृत्व के साथ बिहार के चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "मेरे दुश्मन बहुत लोग हैं, लेकिन मैं बिहार के लिए पूरी ताकत से लड़ाई लड़ूंगा।" तेज प्रताप ने संकेत दिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में नए गठबंधन और युवा चेहरों के साथ पूरी ताकत से उतरने की तैयारी में हैं। तेज प्रताप ने RJD और कांग्रेस को भी इस गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+