राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, विपक्ष को लेकर कही ये बड़ी बात

राहुल गांधी की सदस्यता जाने और सरकारी बंगला खाली करने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की प्रतिक्रिया आई है।

Bihar chief minister Nitish Kumar comment on Congress leader Rahul Gandhi’s disqualification from the Lok Sabha

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद से सियासी माहौल लगातार गर्म है। मोदी सरकार के इस कदम का 19 विपक्षी दलों ने विरोध किया है। इस बीच राहुल गांधी के समर्थन में अरविंद केजरीवाल से लेकर उद्धव ठाकरे तक आए हैं। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी साध रखी है। इसी बीच बुधवार को नीतीश कुमार ने इस मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज पत्रकारों ने राहुल गांधी के मामले में चुप्पी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा किमैं कोर्ट के फैसले के बारे में कभी नहीं बोलता, मैं जब से सीएम बना हूं मेरी आदत है कि कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी नहीं करता। उन्होंने कहा कि सभी को अधिकार है अगले कोर्ट में जाने का, किसी का भी कोर्ट में केस होता है, तो मैं नहीं बोलता। जहां तक राहुल गांधी की बात है, उस पर उनकी पार्टी (जेडीयू) के लोगों ने अपनी बात रख दी है।

नीतीश कुमार ने कहा, 'विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता मेरी इच्छा है। हम इंतजार कर रहे हैं। हम तो इंतजार कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की इच्छा हो जाएगी...एक जुट हो जाएंगे.. थोड़ा मजबूती के साथ 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हम तो इसी इच्छा में हैं, इसलिए चुपचाप बैठे हुए हैं अभी। हम दो राउंड दिल्ली गए। सभी लोगों से बातचीत हुई है। हम इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसकी पहल करे, तो अच्छा होगा।

वहीं एक पत्रकार ने पूछा कि क्या कांग्रेस ने इस मामले में देरी कर दी है? इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि, हम तो इंतजार कर रहे हैं। उनके (कांग्रेस) सब लोगों को तो कह दिया है। आप देख लीजिए, तय कर लीजिए। अन्य लोगों के साथ मिलकर करना है तो हम लोग इंतजार कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग मिल जाएंगे तो और अच्छा होगा। इसी इंतजार में है तो आजकल कुछ बोलते नहीं है। आप पूछ रहे हैं तो हम इंतजार कर रहे हैं। हमारी पार्टी के लोग तो उन लोगों के लिए (कांग्रेस) जो भी दिक्कत है तो बोलते ही हैं। हम चाहते हैं कि इसके बारे में उनको (कांग्रेस) सोचना चाहिए।'

फरवरी में पटना में सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि हम तो इंतजार कर रहे हैं। हम तो दिल्ली जाकर दोनों (सोनिया और राहुल) से मिले थे। सलमान खुर्शीद से कहा कि आपके जरिए कांग्रेस नेतृत्व से अपील है कि सब एकजुट हुए तो बीजेपी 100 सीट के नीचे निपट जाएगी। बिहार में विपक्षी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+