छपराः पूर्व प्रेमिका के साथ प्रेमी ने की संबंध बनाने की कोशिश, विरोध करने पर 8 बार चाकू मारा
छपरा। बिहार के छपरा जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में पूर्व प्रेमिका के साथ संबंध बनाने की कोशिश के दौरान प्रेमी ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जिले के एसपी हरकिशोर राय ने इस घटना का कारण अवैध संबंध बताया है। एसपी के मुताबिक मृत महिला का हत्यारोपी से पहले से ही संबंध था। लेकिन कुछ दिन पहले महिला ने आरोपी को छोड़ किसी और युवक के साथ संबंध बना लिया था, जिसको लेकर हत्यारोपी बार-बार विरोध करता था।

प्रेमिका के साथ प्रेमी ने की रेप की कोशिश
इसी दौरान बीते शनिवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद युवक ने महिला को चाकू से 8 बार गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा चैनपुर गांव की रहने वाली रेखा रात को शौच के लिए खेत में अपनी बेटी के साथ गई हुई थी। इस दौरान वहां पहले से ही दीपक कुमार मौजूद था। रेखा को देखते ही दीपक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और रेप करने की कोशिश करने लगा।

चाकू से गोद डाला
लेकिन जब रेखा ने इसका विरोध करना शुरू किया तो दीपक ने चाकू से गोदकर उसे मार डाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दीपक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक रेखा की रिश्तेदार जयमाला देवी ने बताया कि रेखा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम शौच के लिए खेत में गई हुई थी। उनके साथ उनकी बेटी भी थी। तभी गांव का ही युवक दीपक ने रेखा देवी को पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
जिसका विरोध रेखा देवी ने किया। इसी दौरान दीपक ने उनके ऊपर चाकू से कई वार किए। रेखा देवी की बेटी किसी तरह वहां से भागकर गांव पहुंची और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications