Bihar: चंपारण में 30 डकैतों और पुलिस में मुठभेड़, 25 राउंड फायरिंग में दो डकैत ढेर, खेत में दबे मिले जिंदा बम
Bihar Champaran Encounter: पूर्वी चंपारण जिले में 25-30 डकैतों का पुलिस ने प्लान फेल कर दिया। पुलिस ने डकैतों पर धावा बोला। जवाबी कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
Bihar Champaran Encounter: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस की 25-30 डकैतों से रविवार देर रात 2 बजे मुठभेड़ हुई। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में दो डकैतों की मौत हो गई। जवाब में पुलिस की तरफ से 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई है। जवाबी कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने जिंदा बम, एक पिस्तौल, एक गैस सिलेंडर और एक गैस कटर बरामद किए हैं। इसकी जानकारी मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने दी है।

खेत में जिंदा बम दबे मिले
एसपी ने यह भी बताया कि हमने बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया है। क्योंकि खेत में कुछ जिंदा बम दबे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, 25-30 डकैत थे और हम उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। डकैतों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हम उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उनकी तस्वीरें स्थानीय पीएस के साथ-साथ नेपाल पुलिस को भी भेज दी हैं, क्योंकि घटना नेपाल सीमा पर हुई है।
डाका डालने की थी योजना
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि डकैत घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पुरणहिया में डाका डालने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन, उससे पहले ही पुलिस ने धावा बोल दिया। डकैतों की प्लानिंग में पानी फेर दिया। करीब एक घंटे चली अंधाधुंध फायरिंग चली। जिसमें दो डकैत मारे गए। वहीं, बाकी भागने में कामयाब रहे। जिनकी तलाश जारी है।
घायल पुलिसकर्मियों में ये शामिल
- बलराम सिंह(45)
- बिट्टू कुमार(25)
- शुभम कुमार(24)












Click it and Unblock the Notifications