Bihar Caste Census: बिहार में किस धर्म की कितनी आबादी? जानें जातीय जनगणना का पूरा धार्मिक डेटा

बिहार की नीतीश-तेजस्वी सरकार ने 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती के मौके पर राज्य के जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए। इस जनगणना के मुताबिक, बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ से ज्यादा है। सरकार की ओर से जाति और धर्म दोनों के आंकड़े साझा किए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक जाति आधारित गणना में कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। इसमें 2 करोड़ 83 लाख 44 हजार 160 परिवार हैं। बिहार की आबादी में करीब 82 फीसदी हिंदू और 17.7 फीसदी मुसलमान हैं।

Bihar Caste Census

डेटा के मुताबिक राज्य में सबसे बड़ी आबादी हिन्दुओं की है। बिहार में हिन्दुओं की कुल संख्या 107192958 है। वहीं हिन्दू के अलावा राज्य में मुस्लिम धर्म को मानने वाले सबसे ज्यादा यानी की 17.70% फीसदी लोग रहते हैं। वहीं मुस्लिम जनसंख्या 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 925 है।

बिहार में 2011 से 2022 के बीच हिंदुओं की आबादी घटी है। 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में हिंदू आबादी 8 करोड़ 60 लाख 78 हजार 686 थी। वहीं मुस्लिम आबादी 1 करोड़ 75 लाख 57 हजार 809 थी।

राज्य में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 1 फीसदी से भी कम हैं। राज्य में ईसाइयों की आबादी कुल आबादी का महज 0.05 फीसदी है। बिहार में 2146 ऐसे लोग भी है जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं।

धार्मिक डेटा:
हिन्दू - 81.99% (107192958)
इस्लाम- 17.70% (23149925)
ईसाई- 0.05% (75238)
सिख- 0.011% (14753)
बौद्ध- 0.0851% (111201)
जैन- 0.0096% (12523)
अन्य धर्म- 0.1274% (166566)

Bihar Caste Census

बिहार सरकार के डेटा के मुताबिक, बिहार राज्य में रहने वालों की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 53 लाख 53 हजार 288 है। जबकि बिहार के बाहर में रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है।

इसमें पुरुषों की कुल संख्या 6 करोड़ 41 लाख 31 हजार 990 है, जबकि महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 11 लाख 38 हजार 460 है। अन्य की संख्या 82 हजार 836 पाई गई है। गणना के अनुसार 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+