कौन है नीतीश का सबसे अमीर मंत्री? सुशांत सिंह के लगते हैं भाई, बिहार के किन मिनिस्टरों के पास है अथाह संपत्ति
Bihar cabinet Minister Net worth: बिहार को अक्सर देश के सबसे गरीब राज्यों में गिना जाता है। गरीबी, पलायन और बेरोजगारी जैसे मुद्दे हमेशा यहां की राजनीति और चुनावी बहस के केंद्र में रहते हैं। लेकिन दिलचस्प यह है कि जिस राज्य को "गरीब" कहा जाता है, वहां के नेता और मंत्री संपत्ति के मामले में किसी भी अमीर कारोबारी से पीछे नहीं हैं। कुछ ही महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर यह चर्चा गर्म है कि आखिर नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में सबसे अमीर मंत्री कौन है और किनके पास कितनी दौलत है।
हाल ही में बिहार सरकार के मंत्रियों ने अपनी-अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी जैसे दिग्गजों तक, सभी ने अपनी आय, संपत्ति और निवेश की जानकारी सार्वजनिक की। अब सवाल यह है कि बिहार जैसे राज्य में, जहां आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, वहां नेताओं की तिजोरी आखिर इतनी भरी-पूरी कैसे है?

Bihar Minister Wealth Disclosure: इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि नीतीश कैबिनेट में किस मंत्री के पास सबसे ज्यादा पैसा है, किसके पास करोड़ों की जमीन-जायदाद है और कौन मंत्री सबसे गरीबों की लिस्ट में शामिल है। यानी चुनावी मौसम से पहले नेताओं की संपत्ति का पूरा ब्योरा आपके सामने होगा।
🔵 बिहार के सबसे अमीर मंत्री हैं नीरज कुमार सिंह (Neeraj Kumar Singh Net wort)
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह इस वक्त नीतीश सरकार के सबसे धनी मंत्री हैं। उनके पास कुल 13.98 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें करीब 3.26 करोड़ चल संपत्ति और 10.72 करोड़ अचल संपत्ति शामिल है। नीरज कुमार सिंह पर एक करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं।
🔵 कौन हैं नीरज कुमार सिंह? (who is Neeraj Kumar Singh)
🔹 बिहार की राजनीति में नीरज कुमार सिंह 'बबलू' एक जाना-पहचाना नाम हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले बबलू अभी छातापुर (सुपौल) सीट से विधायक हैं और बिहार सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री हैं।
🔹 नीरज कुमार सिंह का जन्म 2 फरवरी 1969 को पूर्णिया जिले के मालडीहा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम राम किशोर सिंह है। उनकी शादी नूतन सिंह से हुई है और उनके दो बेटे हैं। वे राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने बैचलर ऑफ एप्लाइड साइंस की डिग्री हासिल की है।
🔹 नीरज कुमार सिंह, दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं। सुशांत के दुखद निधन के बाद, उनका यह रिश्ता एक बार फिर चर्चा में आया था।

🔹 नीरज कुमार सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत में ही दमदार एंट्री मारी। साल 2005 में जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर उन्होंने राघोपुर-सुपौल सीट से उदय कुमार गोइत को हराया और विधायक बने। बाद में परिसीमन के चलते यह सीट खत्म हो गई।
🔹 2010 में उन्होंने छातापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने जेडीयू छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। 2015 और फिर 2020 में भी वे छातापु से लगातार विधायक चुने गए, जिससे उनकी सियासी पकड़ और लोकप्रियता साबित होती है। फरवरी 2021 में, उन्हें नीतीश कुमार सरकार में पर्यावरण और वन मंत्री बनाया गया, जो उनके राजनीतिक कद को और ऊंचा करता है।
🔵 नीतीश कुमार की सादगी भरी संपत्ति (Nitish Kumar Net Worth)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ब्योरा सबसे दिलचस्प है। उनके पास नगद रूप में सिर्फ 21,052 रुपये हैं। दिल्ली के संसद स्थित एसबीआई खाते में आज भी उनके 3358 रुपये जमा हैं। इसके अलावा पटना सचिवालय शाखा में करीब 31,448 रुपये और पीएनबी बोरिंग रोड शाखा में 26 हजार रुपये रखे हुए हैं।
वाहन के नाम पर केवल 2015 मॉडल फोर्ड इकोस्पोर्ट कार है। आभूषणों में उनके पास महज़ 20 ग्राम सोना और एक मोती जड़ी चांदी की अंगूठी है। अचल संपत्ति के तौर पर दिल्ली के द्वारका में 1000 वर्गफीट का फ्लैट है, जिसे उन्होंने करीब 13.78 लाख रुपये में खरीदा था।
🔵 डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की संपत्ति (Samrat Choudhary Net Worth)
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनका परिवार सोने-चांदी के शौकीन माने जाते हैं। चौधरी के पास 400 ग्राम सोना, उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम, बेटी के पास 300 ग्राम और बेटे के पास 100 ग्राम सोना है।
अचल संपत्ति में उनके पास 8.29 करोड़ की जमीन दर्ज है। साथ ही गोला रोड की आईएएस कॉलोनी में पत्नी के नाम एक फ्लैट और 46.47 लाख की कृषि भूमि भी है। निवेश और नकदी मिलाकर परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति है।
🔵 विजय सिन्हा की दौलत और हथियारों का शौक (ViJay Sinha Net Worth)
दूसरे डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा हथियारों और शेयर मार्केट में निवेश के लिए जाने जाते हैं। उनके पास रिवॉल्वर और रायफल हैं। सोने के आभूषण ज्यादातर उन्हें शादी और उपहार में मिले हैं।
बैंक में उनकी पत्नी के नाम सबसे ज्यादा 15 लाख रुपये जमा हैं। संपत्ति के तौर पर उनके पास पटना, पुणे और लखीसराय में आवासीय और कृषि भूमि है।
🔵 विजय चौधरी के पास कितनी संपत्ति? ( Vijay Chaudhary Net Worth)
जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी नकदी के मामले में बेहद साधारण हैं। उनके पास महज़ 40 हजार रुपये कैश है। पत्नी के पास उनसे ज्यादा यानी 1.70 लाख रुपये नकद हैं। उनके पास कुल 70.20 लाख की चल संपत्ति और पत्नी के पास 31.16 लाख की संपत्ति है। समस्तीपुर में उनकी कृषि भूमि और बेली रोड पर पत्नी के नाम फ्लैट भी दर्ज है। गाड़ियों में सिर्फ एक आल्टो कार है।
🔵 जनक राम के पास गाड़ियां और हथियार (Janak Ram Net Worth)
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम की कुल संपत्ति करीब 1.62 करोड़ रुपये है। उनकी पत्नी की संपत्ति उनसे थोड़ी ज्यादा यानी 1.75 करोड़ रुपये है। जनक राम के पास राइफल और पिस्तौल, साथ ही दो स्कॉर्पियो और एक इनोवा जैसी गाड़ियां भी हैं। हालांकि, उन पर करीब 12.88 लाख रुपये का बैंक लोन भी है।
🔵 हरि सहनी की कुल संपत्ति (Hari Sahani Net Worth)
पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी की कुल संपत्ति करीब 1 करोड़ रुपये है। हाल ही में उन्होंने एक टोयोटा क्रिस्टा खरीदी है। उनके पास 40 ग्राम सोना और महज़ 55 हजार रुपये नकद हैं।
🔵 मदन सहनी की कुल संपत्ति (Madan Sahni Net Worth)
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी गाड़ियों के बड़े शौकीन निकले। उनके पास इंडिगो, स्कॉर्पियो और एमजी हेक्टर जैसी गाड़ियां हैं। हालांकि, उन पर 70 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज भी है। उनकी कुल संपत्ति करीब 2.79 करोड़ रुपये है।
🔵 लेशी सिंह की संपत्ति (Leshi Singh Net Worth)
खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह नकद रकम बैंकों में जमा रखना पसंद करती हैं। सिर्फ एसबीआई और एक्सिस बैंक में उनके लाखों रुपये जमा हैं। गाड़ियों के मामले में भी वह पीछे नहीं-टोयोटा फॉर्च्यूनर, बोलेरो, महिंद्रा रेक्सटन और टाटा ट्रक उनके पास हैं। हथियारों में उनके पास एसएसबीएल और डीबीबीएल रायफल भी दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications