बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार कल, सबसे ज्यादा मंत्री RJD के
पटना, अगस्त 15। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। मंगलवार को सुबह 11:30 बजे नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। आपको बता दें कि आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई, जिसमें कई घंटों तक मंत्रिमंडल विस्तार पर गहन चर्चा हुई। इस मीटिंग के खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से समय मांगा, जिसके बाद यह तय हो गया कि कल ही नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा।

सबसे ज्यादा मंत्री होंगे आरजेडी के!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार से पहले महागठबंधन की तीनों पार्टियों आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस के बीच मंत्रिमंडल के नामों पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में 17 मंत्री आरजेडी, 13 जेडीयू के, कांग्रेस के 3, हम पार्टी और निर्दलीय से 1-1 मंत्री बनने जा रहे हैं। मंत्रिमंडल में सबसे अधिक चेहरे आरजेडी के रहेंगे। वहीं माना यह भी जा रहा है कि जेडीयू के कुछ नए चेहरे भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।
तेजप्रताप आएंगे कैबिनेट में!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मंत्रीमंडल के तहत अवध बिहारी चौधरी विधानसभा के स्पीकर हो सकते हैं। वहीं विधान परिषद में सभापति के लिए जेडीयू की ओर से प्रो.रामवचन राय का नाम आगे चल रहा है। जेडीयू में नए चेहरों को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है तो वहीं पुराने चेहरों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है। आरजेडी से तेज प्रताप यादव के मंत्रीमंडल में आने की पूरी संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications