Bihar Cabinet expansion: नए मंत्रियों को आवंटित हुए विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

Bihar Cabinet expansion: बिहार विधानसभा चुनाव से सात-आठ महीने पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ है। कैबिनेट के विस्तार के बाद आज यानी गुरुवार 27 फरवरी को सात नए मंत्रियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा हो गया है। नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करने के लिए कई पुराने मंत्रियों का विभाग भी बदला गया है।

नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे से ठीक पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। ऐसा बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे की इस मुलाकात के बाद दोनों सीनियर नेताओं ने मंत्रियों को आवंटित विभागों पर अपनी अंतिम मुहर लग दी।

Bihar Cabinet expansion

इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट सचिव के साथ राजपाल से मुलाकात की और नए मंत्रियों के उनके विभागों की सूची सौंप दी। बिहार सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सम्राट चौधरी को वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विजय कुमार सिन्हा को कृषि, खान एवं भूतत्व विभाग की।

प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग, कृष्ण कुमार मंटू को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जीवेश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास विभाग, विजय मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग, संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सुनील कुमार को पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मोतीलाल प्रसाद को कला-संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजू कुमार सिंह को पर्यटन विभाग की, रेणु देवी को पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग, मंगल पाण्डे को स्वास्थ्य और विधि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, जनक राम को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, हरि सहानी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सौंपा गया है।

कृष्णानन्दन पासवान को गन्ना उघोग विभाग, केदर गुप्ता को पंचायती रात विभाग,सुरेंद्र मेहता को खेल विभाग, संतोष सिंह को श्रम संसाधन विभाग, जिवेश कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग, विजय मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग, मंटू सिंह सूचना प्रावैधिकी विभाग और संतोष सुमन को लघु जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+