Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला
Bihar Cabinet 2026: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और इसी बीच संभावित कैबिनेट बंटवारे का एक फॉर्मूला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच लगभग बराबर-बराबर विभागों का बंटवारा हो सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा सीएम और डिप्टी सीएम के पद को लेकर है।
बताया जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री का पद बीजेपी के पास जा सकता है, जबकि जेडीयू को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि जेडीयू से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि अगर निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो संख्या एक ही रह सकती है।

Bihar Cabinet 2026: बीजेपी को मिलेंगे मलाईदार विभाग
- विभागों के बंटवारे को लेकर भी मोटा खाका तैयार किया गया है। बीजेपी को गृह (पुलिस), राजस्व, भू-अधिकार, खान और भू-विज्ञान जैसे अहम विभाग मिल सकते हैं।
- इसके अलावा उद्योग, निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, सड़क-हाईवे, शहरी विकास, स्वास्थ्य, युवा कल्याण और सामाजिक न्याय जैसे बड़े मंत्रालय भी बीजेपी के हिस्से में जा सकते हैं।
- वहीं जेडीयू को वित्त, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कमर्शियल टैक्स, एक्साइज, युवा कौशल, जल संसाधन, पेयजल और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिलने की संभावना है।
- इसके साथ ही कृषि, मत्स्यपालन और जैव-विविधता जैसे क्षेत्र भी जेडीयू के जिम्मे आ सकते हैं।
Bihar Cabinet: सहयोगी दलों को भी मिलेगा अहम विभाग
छोटे सहयोगी दलों की भूमिका भी इस कैबिनेट में अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इन दलों के नेताओं को ज्यादातर राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है। खेल, युवा कार्यक्रम और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभाग उन्हें सौंपे जा सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह का संतुलित बंटवारा दोनों प्रमुख दलों के बीच सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही यह गठबंधन सरकार को स्थिरता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
हालांकि अभी तक इन संभावित बंटवारों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इन फॉर्मूलों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आने वाले दिनों में कैबिनेट गठन और विभागों के अंतिम बंटवारे को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications