Bihar bus fire: अमित शाह की रैली से लौट रही पुलिस बस ने 3 को रौंदा, बाइक सवार जिंदा जला
Bihar bus accident बिहार के सारण जिले में मंगलवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। राज्य के छपरा-सीवान हाईवे पर बिहार पुलिस की बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी।
Bihar bus accident बिहार के सारण जिले में मंगलवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। राज्य के छपरा-सीवान हाईवे पर बिहार पुलिस की बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बस और बाइक की टक्कर से बाइक के फ्यूल टैंक में विस्फोट हो गया। जिससे बस के नीचे फंसे तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई। हादसे में एक शख्स जिंदा जल गया। इस दौरान पुलिसकर्मी बस छोड़कर फरार हो गए।

छपरा-सीवान हाईवे पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार तीन लोग पुलिस कर्मियों को ले जा रही बस की चपेट में आ गए। बाइक सवारों में से एक बस के नीचे फंस गया और जिसके चलते वह 100 गज तक घसीटता चला गया। टक्कर के चलते बाइक का फ्यूल टैंक फट गया। जिससे बाइक और बस के अगले हिस्से में आग लग गई।
बस की टक्कर से मारे गए तीनों मजदूर थे। इनकी पहचान कोपा थाना क्षेत्र के पोखर भिंडा गांव निवासी 18 वर्षीय कुंदन कुमार मांझी, 25 वर्षीय बुलबुल मांझी व 35 वर्षीय किशोर मांझी के रूप में हुई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि,बस के नीचे बाईक और एक शख्स आग में जल रहा है। वहीं बस में सवार पुलिसकर्मी निकल निकल भाग रहे हैं।
पुलिसकर्मी कुछ दूरी पर खड़े होकर मृतकों में एक को जलते हुए देख रहे थे। वे मदद करने की बजाय वीडियो बनाते रहे। कोई भी घायलों की मदद के लिए आगे नहीं आया। पुलिसकर्मी सिताब दियारा से गृहमंत्री अमित शाह की सभा में ड्यूटी कर लौट रहे थे। हादसे से गुस्साए पोखर भिंडा गांव के सैकड़ों लोगों ने छपरा-सीवान मुख्य पथ को चार घंटे के लिए जाम कर दिया।
हादसे के बाद गुस्साए गांववालों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। गांववालों ने सड़क जाम कर दी। जिसके चलते यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। वहीं बस पर सवार जवानों ने किसी तरह ट्रेन रुकवाई और उस पर सवार होकर अपनी जान बचाई। । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बस के ड्राइवर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications