पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, CM आवास घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन
Bihar BPSC Protest: पटना में BPSC TRE-4 में PT-Mains लागू करने, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन कई दिनों से जारी है। गर्दनीबाग में धरने के बाद आज छात्रों ने सीएम आवास घेराव का ऐलान किया था। छात्र गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे।
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। लेकिन छात्र बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। हंगामे के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस लगातार छात्रों को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करती रही।

डाकबंगला पहुंच रहे छात्र, पुलिस ने रोका
कुछ छात्र डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए हैं। यहां पुलिस ने मेट्रो की लोहे की शील्ड से बैरिकेडिंग की है। पुलिस की कोशिश है कि छात्रों को आगे बढ़ने से रोका जाए। फिलहाल छात्र बैरिकेडिंग के सामने जुटे हुए हैं और आगे जाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पुलिस लगातार उन्हें रोक रही है। इस दौरान मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है। छात्र अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं: बिहार की शिक्षक खुशबू कुमारी और पुष्पा प्रसाद कौन? शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति क्यों करेंगी सम्मानित?
छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
डाकबंगला की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की जारी है। छात्र लगातार आगे बढ़ना चाह रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई जगहों पर बैरिकेडिंग की है। प्रशासन की कोशिश है कि प्रदर्शनकारी निर्धारित रास्ते से आगे न बढ़ें और स्थिति नियंत्रण में रहे। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी लगातार बढ़ाई जा रही है।
जेपी गोलंबर की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्र
छात्रों ने जेपी गोलंबर पर पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। पहले कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और इसके बाद उसे तोड़कर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी डाकबंगला की ओर जाने पर अड़े रहे। छात्रों के इस कदम के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar News: चिराग पासवान के MLA अमित रानू कौन? जिनके घर पुलिस रेड में मिला हथियार, भाई पर FIR
प्रदर्शन को देखते हुए CRPF की तैनाती
छात्रों ने गांधी मैदान में जुटने के बाद सीएम हाउस का घेराव करने का ऐलान किया था। इसे देखते हुए पुलिस ने जेपी गोलंबर समेत कई जगहों पर बैरिकेडिंग की। छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए CRPF के जवानों की भी तैनाती की गई है। प्रशासन की कोशिश है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। वहीं छात्र BPSC TRE-4 से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और सीएम आवास की ओर मार्च करने की कोशिश में जुटे हैं।
शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजा पत्र
TRE-4 की आगामी परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने BPSC को पत्र भेजा है। शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव पर विचार करने का अनुरोध किया है। प्रस्ताव के मुताबिक PT परीक्षा में बाल मनोविज्ञान से 50 प्रतिशत प्रश्न पूछे जा सकते हैं। बाकी 50 प्रतिशत प्रश्न GK और GS से रखने की बात कही गई है। GK/GS में बिहार से जुड़े सवाल भी शामिल होंगे। इसमें 30 प्रतिशत प्रश्न बिहार की हिस्ट्री, पॉलिटिक्स, इकोनॉमिक्स और जियोग्राफी से जुड़े रखने का प्रस्ताव है। 'वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट' की मांग से भी BPSC को अवगत कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
