Video:'5-6 जगह से ऑफर हैं, कहां जाएं,डिशिजन ही तो नहीं लेने देते', स्कूल एडमिशन पर बदले बिहार के सोनू के तेवर

Video:'5-6 जगह से ऑफर हैं,कहां जाएं,डिशिजन ही तो नहीं लेने देते...', स्कूल में एडमिशन पर बदले बिहार के सोनू के तेवर

पटना, 07 जून: बिहार के नालंदा जिले के नीमा कोल के रहने वाले सोनू कुमार का इन दिनों एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू स्कूल में एडमिशन लेने के फैसले के बारे में बात कर रहे हैं। इस दौरान वह सवाल करने वाले पत्रकारों पर गुस्सा भी हुए। सोनू ने कहा कि उन्हें 5-6 स्कूलों में पढ़ने का ऑफर मिला है लेकिन वो कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करेंगे। सोनू ने स्कूल के चुनाव में देरी को लेकर मीडिया को भी जिम्मेदार ठहराया है। सोनू उस वक्त सुर्खियों में आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पढ़ाई करने के लिए मदद की गुहार लगाने वाला वीडियो वायरल हो गया था।

इन दो स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं सोनू

इन दो स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं सोनू

सोनू कुमार ने कई मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा था कि वह या तो सैनिक स्कूल या सिमुलतला आवासीय विद्यालय में पढ़ना चाहता है। सोनू ने कहा था कि वह इन्ही दोनों स्कूलों में से एक में पढ़ना चाहता है। सोनू पढ-लिखकर आईएएस बनना चाहता है।

सोनू ने कहा- 'जब एडमिशन लेंगे तो बता देंगे...'

सोनू ने कहा- 'जब एडमिशन लेंगे तो बता देंगे...'

एक वायरल वीडियो में सोनू कुमार कहते हैं, ''....अब मेरा बाबा खुद जाने के लिए तैयार नहीं है, तो दूसरा आदमी क्या...चाचा को भी तो काम रहेगा। जब तक हम समय ले लेंगे और फिर तय करेंगे कि कहां एडमिशन कराना है..., जब हम डिशिजिन ले लेंगे,... तो आपलोग (पत्रकार से बात करते हुए...) को पता चला ही जाएगा ना कि हम किस स्कूल में जा रहे हैं।''

'अगर भाग्य में होगा तो सब मिलेगा...'

'अगर भाग्य में होगा तो सब मिलेगा...'

सोनू कुमार ने आगे कहा, ''अब आपके पास गाय और भैंस और सुअर भी है, और अगर आप सुअर की तरफ चले जाएगा...भैंस-गाय को छोड़ दीजिएगा... तो आपको क्या अच्छा लगेगा।...इसलिए मैं सबसे पहले डिशिजन लेगा हो...ठंडे दिमाग से सोचना होगा, देखिए अगर भाग्य में होता, किस्मत लिखा होता, किस्मत नीचे आकर नहीं बनता है, अगर किस्मत ऊपर लिखाया है तो सब होगा।''

सोनू ने पत्रकार से कहा- अरे भई, आप डिशिजन ही तो नहीं लेने देते...

सोनू ने पत्रकार से कहा- अरे भई, आप डिशिजन ही तो नहीं लेने देते...

इसी बीच पत्रकार सोनू पूछता है कि क्या सोनू सब किस्मत पर छोड़ दिए हो...? इसपर सोनू कहता है, ''अरे भई आप लोग डिशिजन ही तो नहीं लेने देते। एक मिनट सुनिए, हम जैसे कहीं जा रहे हैं, तो आप लोग मेरे पीछे पड़ जाते हैं। हम हर बार, हर मीडिया को बोल रहे हैं कि भई, हम डिशिजन लेकर बताएंगे, विचार-विमर्श हो रहा है, स्कूल का ऑफर 5-6 जगह से आया है, वही तो हम डिसाइड कर रहे हैं लेकिन आप लोग डिसाइड करने नहीं देते।''

'मैं नालंदा का सोनू, गया ता माननीय मुख्यमंत्री...'

'मैं नालंदा का सोनू, गया ता माननीय मुख्यमंत्री...'

एक वीडियो में सोनू कहता हुआ दिख रहा है, ''मैं नालंदा का सोनू, गया था माननीय बिहार के मुख्यमंत्री के पास मिलने। ये देखिए मेरी साइकिल, जो अभी पंजर पड़ा हुआ है.. (वीडियोग्राफी करते हुए...) क्यों, क्योंकि उसके पास समय नहीं है।'' बता दें कि इन बातों को बोलते हुए सोनू अपने हाथ में डीएसएलआर कैमरा लेकर फोटो खींचते और वीडियोग्राफी करते दिख रहे हैं। सोनू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं एक अन्य वीडियो में सोनू मोबाइल फोन पर पबजी गेल खेलते भी दिख रहे हैं।

30 बच्चों को पढ़ाता है सोनू

30 बच्चों को पढ़ाता है सोनू

एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए हाल ही में सोनू ने कहा था कि गांव के लगभग 30 बच्चे उससे पढ़ने आते हैं। वह हर बच्चे से प्रति महीना 100 रुपये फीस लेता है। सोनू का कहना है कि इससे उन बच्चों की पढ़ाई भी हो जाती है और उसे थोड़ी आर्थिक मदद भी मिल जाती है। सोनू का कहना है कि मिल रही मदद से वो बहुत खुश है लेकिन उससे मदद सिर्फ पढ़ाई करने और अधिकारी बनने तक ही चाहिए। सोनू आईएएस बनना चाहते हैं।

सोनू का कहां-कहां से मिली है मदद?

सोनू का कहां-कहां से मिली है मदद?

बता दें कि सोनू ने कहा है कि वह सिमुतल्ला या सैनिक स्कूल तिलैया में पढ़ना चाहता है लेकिन इसके लिए उनको किसी ने ऑफर नहीं किया है। सुशील मोदी ने सोनू कुमार को नवोदय विद्यालय में एडमिशन कराने का वादा किया है। सुशील मोदी ने ये भी कहा है कि वह 10वीं पास होने तक हर महीने 2 हजार रुपये देंगे। वहीं पप्पू यादव ने अपनी पार्टी की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। पप्पू यादव ने शिक्षा के खर्च में मदद करने का वादा किया है। सोनू सूद ने भी सोनू कुमार के मदद करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+