बिहार: बागमती नदी में नाव पलटी, 30 लोग थे सवार, अब तक 3 शव बरामद
पटना।
बिहार के समस्तीपुर में दर्दनाक हादसे की खबर आई है। समस्तीपुर से गुजरने वाली बागमती नदी में नाव पलटने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अभी कई लोग लापता बताए जा रहे है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव में 30 लोग सवार थे। नाव काफी पुरानी हो चुकी थी और क्षमता से अधिक लोगों को बिठाने के कारण ये हादसा हो गया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
हादसे
के बाद राहत और बचाव दलों ने अब तक तीन शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन ये आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। लोगों की तलाश की जा रही है। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमें लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि अभी मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। प्रशासन भी मौके पर मौजूद है।











Click it and Unblock the Notifications