बिहार बोर्ड: 10वीं कंपार्टमेंट का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें

बिहार बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 जुलाई 2017 से 31 जुलाई 2017 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा को कुल 329 केंद्रो पर आयोजित किया गया था।

नई दिल्ली। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 10वीं बोर्ड के कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। जो भी छात्र 10वीं बोर्ड के कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल हुए हैं वो आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

2 लाख 34 हजार 244 छात्र-छात्राएं हुए शामिल

बिहार बोर्ड: 10वीं कंपार्टमेंट का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें

बिहार बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 21 जुलाई 2017 से 31 जुलाई 2017 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 2 लाख 34 हजार 244 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 94,665 छात्र और 1,38,688 छात्राएं शामिल हुए। जिनमें कुल मिलाकर 1,49,703 छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2017 इनमें से 94 हजार 665 छात्र सफल हुए हैं। मैट्रीक कंपार्टमेंटल परीक्षा में कुल 64 प्रतिशत छात्र सफल रहे।

इसके अलावा मैट्रिक के विशेष परीक्षा में 1389 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से सिर्फ 410 छात्र पास हुए। सफलता का प्रतिशत 29.73 रहा। बता दें कि 23 जून को बिहार बोर्ड (बीएसईबी) ने 10वीं की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। 10वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजों से पहले इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए थे। इसमें 1,30,741 छात्र शामिल हुए और 93,295 पास हुए। छात्रों के कुल पास होने के प्रतिशत 71.36 रहा। ऐसे चेंक करें बिहार बोर्ड (बीएसईबी) 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2017 के नतीजे...

- बिहार बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं
- रिजल्ट पेज पर जाने वाले लिंक पर क्लिक करें
- कक्षा 10वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट्स के लिंक पर क्लिक करें
- दी गई जगह पर रिजल्ट्स से जुड़ी जानकारी भरिए
- फिर अपना रिजल्ट डाउनलोड करिए और उसका प्रिंट आउट ले लीजिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+