Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम, 2 मिनट में ऐसे देखें
पटना। बिहार बोर्ड विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे घोषित किया गया। इस बार 13 लाख विद्यार्थियों ने यहां 12वीं की परीक्षा दी थी। जिनमें 6.5 लाख लड़कियां और 5.4 लाख लड़के शामिल हैं। शिक्षा मंत्री ने जो जानकारी दी, उसके अनुसार इस साल बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में 78.04% विद्यार्थी पास हुए हैं। कॉमर्स में औरंगाबाद की सुगंधा, साइंस में नालंदा की सोनाली टॉपर बनीं। वहीं, आर्ट्स में खगड़िया की मधु और सिमुलतला के कैलाश टॉपर बने हैं।

Recommended Video
बता दिया जाए कि, आज परिणाम जारी करने के लिए बोर्ड परिसर में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर आदि मौजूद रहे। बताया गया कि, इस साल प्रदेश के 1,443 केंद्रों में 1 से 13 फरवरी 2021 के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित की गई थी। कोरोना महामारी को देखते हुए भी परीक्षार्थियों को हर विषय में 100% विकल्प दिया गया था। जिससे उन्हें परीक्षा देने में काफी सुविधा हुई।
बिहार बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड
अब बिहार बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड है, जो मार्च में रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा होने के महज 40 दिनों के अंदर 12वीं का रिजल्ट जारी करना एक रिकॉर्ड ही है। बोर्ड के अधिकारियों का अनुमान था कि, इस बार का रिजल्ट 80% से ऊपर आएगा। मगर यह पिछले साल से भी कम रह गया। पिछली बार 80.44% का औसत रहा था।
इन वेबसाइट्स पर आएगा रिजल्ट
biharboardonline.bihar.gov.in
biharboardonline.in
onlinebseb.in
biharboard.ac.in
bsebinteredu.in
indiaresults.com

इन स्टेप्स को फॉलो कर देखें रिजल्ट
उूपर कई वेबसाइट्स के नाम दिए गए हैं। आप चाहें तो biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद 'रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद BSEB Bihar Board 12th Result 2021 को क्लिक करें।
- फिर अपनी स्ट्रीम सलेक्ट करें।
- उसके बाद लॉग इन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल, रोल नंबर आदि फीड करें।
- आखिर में 'सबमिट' पर क्लिक करें। उसके बाद रिजल्ट आपके सामने होगा। डाउनलोड का आॅप्शन मिलेगा। चाहें तो प्रिंट ले सकते हैं।

पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट
राज्य में पिछले साल 80.44% परीक्षार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। वहीं, उससे पहले 2019 में 79.76% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित हुआ था। इस बार यह 26 मार्च को आया है।












Click it and Unblock the Notifications