Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Board 12th Result 2025: 12वीं का रिजल्ट जारी, परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। ऐसे में छात्रों को एग्जाम के पासिंग मार्क्स के इस परीक्षा में उन्‍हीं उम्‍मीदवारों को पास माना जाएगा, जिन्‍होंने एग्‍जाम में पासिंग मार्क्‍स के बारे में जानने के लिए उत्सुकता बनी रहती है।

किस विषय में कितने नंबर होने चाहिए, एग्रीगेट में कितने मार्क्स चाहिए? पासिंग मार्क्स की पूरी जानकारी विसतार से जानिए...

Bihar-Board-12th-Result

Bihar Board 12th Result 2025: 12वीं में पास होने के लिए इतने अंक जरुरी

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में थ्‍योरी और प्रैक्‍टिकल परीक्षाओं के लिए अलग अलग अंक तय किए गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को ये जानना जरूरी है कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कितने नंबर पाने वाले को पास माना जाएगा और कितने नंबर वाले फेल माने जाएंगे।

दरअसल बिहार बोर्ड का पासिंग मार्क्स का नियम CBSE औ अन्य स्टेट बोर्ड से थोड़ा अलग है। बिहार बोर्ड में हर विषय में 33% नंबर लाना आवश्यक नहीं है। यहां थ्‍योरी परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में छात्रों को कम से कम 33% नंबर लाना जरूरी है।

जो लोग दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक लाते हैं उन्‍हें परिक्षा में पास नहीं माना जाएगा। इसी तरह प्रैक्‍टिकल परीक्षा में 40% अंक लाना अनिवार्य है। इससे कम नंबर लाने वाले फेल माने जाएंगे।

Bihar Board 12th Result 2025: साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में कितने पास

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा साइंस स्ट्रीम में इन तीन विषयों (इंग्लिश, हिंदी, मैथ) के लिए 30 नंबर पर पास माना जाएगा। जबकि फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में पास होने के लिए 100 में से 33 अंक लाने होंगे।

यानी लैंग्वेज विषयों में पासिंग मार्क्स 30 प्रतिशत नंबर लाने हैं और अन्य विषयों में 33 फीसदी अंक लाना है।
इस साल बिहार बोर्ड के 12 वीं के नतीजे आज यानि 25 मार्च को जारी किए जा रहे हैं।

Bihar Board 12th Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • 'बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025' के लिंक पर जाएँ।
  • लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करें और अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल डालें।
  • इसके बाद बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Bihar Board 12th Result 2025: टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि

पिछले साल 12वीं के टॉपर्स को जो पुरस्कार राशि दी जाती थी उसमें इस बार वृद्धि की गई है। इस साल प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को अब 2 लाख रुपये मिलेंगे, साथ ही लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा।

वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये मिलेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+