Bihar Topper: टोकरी में सब्जी बेचने वाले का बेटा बना BSEB स्टेट टॉपर, घरेलू महिला हैं प्रिंस की मां
Bihar Topper Prince News: इंसान के अंदर जज़्बा और जुनून हो तो वह किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए कामयाबी की मंज़िल पा ही लेता है। अक्सर लोग यह भी कहते हैं कि कामयाबी पाने के लिए आर्थिक तौर पर मज़बूत होना भी ज़रूरी है।
हक़ीक़त में पैसा ज़रूरी नहीं, इंसान मेहनत और लगन से कामयाबी पा ही लेता है। कुछ ऐसी ही कहानी है प्रिंस की, जिनके पिता सब्ज़ी बेचते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं प्रिंस की कहानी, कैसे उन्होंने कामयाबी की ईबारत लिखी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट बोर्ड एग्ज़ाम का रिज़ल्ट आज जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर से गोपालगंज ज़िले के छात्रों ने हुनर का परटम लहराया है। इस बार सब्जी फरोख्त (सब्ज़ी बेचने वाले) के बेटे प्रिंस कुमार ने बिहार के टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
गोपालगंज के बरौली हाइस्कूल का छात्र प्रिंस कुमार नवादा गांव का रहने वाला है। पूरे प्रदेश में प्रिंस कुमार ने साइंस स्ट्रीम में 477 अंक (95.40 प्रतिशत) अंक हासिल करते हुए तीसरा रैंक हासिल किया है. प्रिंस कुमार के भाई लव कुमार ने भी साइंस स्ट्रीम बोर्ड एग्ज़ाम में 450 अंक हासिल कर कामयाबी का परचम लहराया है।
प्रिंस और लव की कामयाबी से पूरे परिवार के लोगों में ख़शी की लहर तो है ही, इसके साथ ही मोहल्ले के लोगों में भी जश्न का माहौल है। बिहार में तीसरा रैंक हासिल करने वाले प्रिंस कुमार के पिता बाला साह नवादा बाज़ार में ही टोकरी लगाकर सब्ज़ी बेचते हैं। वहीं उनकी मां उर्मिला देवी घरेलू महिला हैं।
बाला साह के दोनों के बेटे प्रिंस कुमार और बड़े बेटे लव कुमार ने बोर्ड एग्ज़ाम में कामयाबी हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दोनों छात्रों (प्रिंस और लव) ने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है।
प्रिंस कुमार और लव कुमार ने कहा कि इंटरमीडिएट बोर्ड एग्ज़ाम का रिज़ल्ट आ गया है। इसके बाद अब अच्छे विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई मुकम्मल करेंगे। सन्ताक की डिग्री हासिल करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगे और फिर एक कामयाबी अधिकारी बनकर हिंदुस्तान की सेवा करने करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications