बिहार बोर्ड 10वीं में शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मान ने किया टॉप, दूसरे स्थान पर रहीं नम्रता कुमारी

बिहार बोर्ड की 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने पूरे राज्य में टॉप किया है।

MD Rumman Ashraf Bihar Board Topper

Bihar Board Topper : करीब 16 लाख से ज्यादा छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने बिहार बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस बार शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मान अशरफ (MD Rumman Ashraf) ने पूरे राज्य में टॉप करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। रुम्मान अशरफ (MD Rumman Ashraf) ने 500 में से 489 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया। वह इस्मानिया हाई स्कूल, शेखपुरा के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर नम्रता कुमारी (Namrata Kumari) और ज्ञानी अनुपमा रहीं जिन्हें 486 अंक पाए है। वहीं तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं, जिसमें संजू कुमारी, भावना कुमारी, जयद्रत कुमार पंडित ने 484 अंक पाए हैं। इस बार कुल 81 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2023
1. एमडी रुम्मन अशरफ (MD Rumman Ashraf) (माले इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा)- 489 अंक
2. नम्रता कुमारी (महिला निर्मला शिक्षा भवन एच/एस शाहपुर पति, भोजपुर)- 486 अंक
3. ज्ञानी अनुपमा (महिला प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोह, औरंगाबाद) - 486 अंक
4. संजू कुमारी (महिला हाई स्कूल दल्लू बीघा, नालंदा) - 484 3
5. भावना कुमारी (महिला उत्क्रमित एम एस डोनवार योगपति डब्ल्यू चंपारण, पश्चिम चंपारण) - 484 अंक
6. जयनंदन कुमार (पंडित माले पी बी हाई स्कूल लखीसराय) 484 अंक
7. स्नेहा कुमारी (महिला पटेल हाई स्कूल दाउदनगर, औरंगाबाद) - 483 अंक
8. नेहा प्रवीन (महिला टी एन गर्ल्स एच एस शिरनिया, खगड़िया) - 483 अंक
9. श्वेता कुमारी (महिला उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल नवीनगर, जमुई) - 483 अंक
10. अमृता कुमारी (महिला ज्ञानेश्वरी एच/एस गौरा, गोपालगंज) - 483 अंक
11. विवेक कुमार (माले बी टी हाई स्कूल किशनपुर समस्तीपुर) - 483 अंक
12. शुभम कुमार (माले सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई) - 483 अंक
बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2023
प्रथम श्रेणी: 4,74,615
द्वितीय श्रेणी: 5,11,623
तृतीय श्रेणी: 2,99,518
पास डिवीजन: 19,447
ये थे 2022 के टॉपर्स
औरंगाबाद की रामायनी रॉय ने पिछले साल बिहार मैट्रिक के नतीजे में 487/500 अंक हासिल कर टॉप किया था.
प्रथम स्थान : रामायनी रॉय
द्वितीय स्थान: सानिया कुमारी, विवेक कुमार ठाकुर
तृतीय स्थान: प्रज्ञा कुमारी
चतुर्थ: निर्जला कुमारी
पांचवां: अनुराग कुमार, सुसेन कुमार, निख‍िल कुमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+