बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सीएम Nitish Kumar का जवाब, बोले- 'कह दीजिए न मुझे मिट्टी में मिला दे'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के 'मिट्टी में मिला देंगे' वाले बयाने पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनको कहिए न कि करा दीजिए..कौन रोक रहा है?

Bihar CM Nitish Kumar: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने 'मिट्टी में मिला देंगे' वाले बयाने पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने करारा जवाब दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको कहिए न कि करा दीजिए..कौन रोक रहा है?
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें बुद्धि नहीं है, इसलिए कुछ भी बोलते हैं। इस दौरान सीएम नीतीश ने मीडिया से पूछा कि क्या हम कभी इस तरह का बात बोलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिला देने की बात कही थी।
सम्राट चौधरी ने कहा था कि हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमिटमेंट किया था कि नीतीश कुमार जी को ही मुख्यमंत्री बनाना है। इसलिए कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की लेकिन इसके बावजूद नीतीश कुमार जी भाग गए। अब जब वह भाग ही गए तो हमलोग तो उनको राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे।
सम्राट चौधरी के इस बयान पर पलटवार करते हुए रविवार 23 अप्रैल को बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा, 'कहिए न कि करा दीजिए। कौन रोक रहा है? यह सब जो लोग बोलता है उसका कोई मतलब है क्या हम कभी इस तरह का बात बोलते हैं। जो इस तरह के शब्दों का प्रयोग करता है तो समझ लीजिए कि बुद्धि नहीं है। जो मन करे वह कर लें।'
सीएम नीतीश ने आगे बोलते हुए कहा, 'जहां करना है कर दो जो इच्छा है कर दो। आजकल जो लोग हैं उन लोग को बुद्धि बिल्कुल भी नहीं है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई कितने बड़े प्रशंसक हम लोग रहे हैं। कितना हम प्रशंसा करते हैं और यह लोग ऐसा बयान देते हैं।'
वहीं, सीएम ने ममता बनर्जी से होने वाली मुलाकात के सवाल पर कहा कि यह अभी मत पूछिए, जब सबकुछ कर लेंगे तब इस बारे में बात करेंगे। अभी तो हम सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं। हम अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं, मेरी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है। हम देश हित में सोचते हैं।
आजकल जो कुछ हो रहा है वह लोग पूरे देश के इतिहास को बदलने में लगा हुआ है। हम चाहते हैं देश सुरक्षित रहे। आजादी की लड़ाई नई पीढ़ी को मालूम होनी चाहिए और कुछ लोग आजकल है जो सब कुछ बदल देना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications