भोजपुरः गवाही को लेकर दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, दहशत में गांव

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महकमपुर गांव में बीते सोमवार की देर शाम को अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर दबंगों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

bihar bhojpur two brother shot dead in dispute

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारां गांव में चल रहे नलजल योजना में बने दीवार को गांव के ही दबंगों ने तोड़ दिया था और दीवार तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट की थी। मारपीट के दौरान यमुना यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ था। इसमें एक पक्ष के लोगों ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बीते सोमवार को उसी मामले में गवाही देने को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने हथियार से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो सगे भाईयों को गोली लग गई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी राम निवास यादव के 35 वर्षीय पुत्र हरि शंकर यादव और 22 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी शंकर यादव हैं।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि पूर्व से विवाद चला आ रहा था, जिसको लेकर एक पक्ष द्वारा मुकदमा भी किया गया था। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया है कि सभी लोग खेत गए हुए थे तभी दंबगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो सगे भाईयों की गोली लगने से मौत हो गई है।

एसपी ने बताया कि इस घटना में आठ लोगों को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आगे की जांच की जा रही है। बहरहाल इस खूनी वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। साथ ही अंदर ही अंदर अभी भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है, जिसको लेकर पुलिस बल पूरे इलाके पर नजर बनाई हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+