भोजपुरः घर में घुसकर मुर्गी ले जाने लगे दबंग तो महिलाओं ने किया मना फिर घर में ही शुरू कर दी गोलीबारी

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सारा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर जबरदस्ती मुर्गी ले जाने की कोशिश की। इस दौरान जब घर के लोगों ने विरोध करना शुरू किया तो दबंगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। साथी ही गोलीबारी भी कर दी, जिसमें छर्रा लगने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद आनन-फानन में सभी घायलों को तरारी पीएचसी लाया गया, जहां से इलाज के लिए चार लोगों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जबकि एक अन्य का इलाज तरारी पीएचसी में जारी है।

bihar bhojpur some goons did firing in house

घायलों में सारा गांव के रहने वाले टेंगर मुसहर के दो बेटे कृष्णा मुसहर व वीडियो मुसहर, राधा मुसहर का बेटा भिखन मुसहर, स्व. दु:खी मुसहर का बेटा रामनाथ मुसहर और करिया मुसहर के पुत्र अजय मुसहर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम जब सभी लोग अपने घर में बैठे थे उसी दौरान गांव के कुछ चार दबंग रामनाथ मुसहर के घर में घुसकर जबरन मुर्गियों को ले जाने लगे।

इसके बाद जब घर की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो वे लोग घर की महिलाओं से बदसलूकी एवं गाली-गलौज करने लगे। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट व गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान छर्रा लगने से पांच लोग घायल हो गए।

गोली लगने से जख्मी सभी को इलाज के लिए तरारी पीएचसी ले जाया गया, जहां से चार लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिले के एसपी सुशील कुमार के बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है और जल्द ही सभी गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+