बिहारः युवक को कोरोना का मरीज बता 6 लोगों ने रेत दिया गला
भोजपुर। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए देश में लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दी गई है। इसी दौरान बिहार में कोरोना संकट के दौरान भी अपराध के सिलसिले थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भोजपुर जिले का है, जहां युवक पर कथित रूप से कोरोना संक्रमित का आरोप लगा कर अपराधियों ने उसका गला रेत दिया।

गला रेतकर फरार हुआ आरोपित
बताया जा रहा है कि जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव में कोरोना से संक्रमित होने का आरोप लगा कर कुछ लोगों ने एक युवक की गर्दन चाकू से रेत दिया। बता दें कि छह हमलावर रविवार की देर रात स्कॉर्पियो से आए और धुसरिया गांव के रहने वाले ललन पंडित के 18 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश पंडित का गला रेंत दिया। इसके बाद उसे मरा समझकर आरोपित फरार हो गए।

6 लोगों ने मिलकर रेता गला
इसके बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश पंडित के बयान के बाद घटना के असली कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल इस बात की चर्चा है कि उसके कोरोना पीड़ित होने का आरोप लगा अपराधियों ने गला रेत डाला।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
वहीं घटना को लेकर बड़हरा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि अपराधियों ने ओम प्रकाश पंडित के कुत्ते को मारा, जिसपर विवाद बढ़ गया। इसके बाद अपराधियों ने ओम प्रकाश को चाकू घोंप दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक कोरोना संक्रमित का आरोप लगाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। घायल युवके फिलहाल बयान देने की हालक में नहीं है। उसके बयान के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications