'प्रेम-प्रसंग से खफा थे, लड़की का सिर काटकर नदी में बहा दिया', मां-बाप अरेस्ट
पटना। बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात अंजाम दी गई थी। यहां बड़हरिया के बालापुर गांव में एक लड़की की सिर कटी लाश मिली। लड़की को उसके मां-बाप ने ही मारा। उन्हें पुलिस ने लड़की की लाश मिलने के पांच दिन बाद बतौर मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी सीवान बस स्टैंड से भागने के क्रम में की गयी।

'बेटी का सिर काटकर सोन नदी में बहा दिया'
सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने बेटी की हत्या की वारदात कुबूली। पुलिस ने उनसे हत्या में प्रयुक्त दाब भी बरामद कर लिया है। बड़हरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त दोनों की गिरफ्तारी से हत्याकांड का राज तो खुल चुका है, लेकिन अब भी इस कांड में लिप्त कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी बाकी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि, हत्याकांड की वजह युवती का प्रेम प्रसंग निकला है। उस युवती का सूरत में किसी युवक के साथ चल रहा था। लड़की सूरत जाने के क्रम में सीवान स्टेशन से भाग भी गई थी।

बेटी के प्रेम प्रसंग से मां-बाप खफा थे। पुलिस के मुताबिक, लड़की के पिता ने कुबूल लिया है कि उसने बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया था। यह भी कहा कि, उनका दामाद नशेड़ी है। पुलिस ने बताया कि, उक्त लड़की की लाश बड़हरिया थाने के बालापुर चमन में 7 मई को मिली थी। इसमें ऑनर किलिंग का मामला मानते हुए पुलिस ने पिता सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। लड़की के नाना के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications