संकल्प पत्र को लेकर सुशील कुमार मोदी का हमला, कहा- महागठबंधन के लोग ढपोरशंखी
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए महागठबंधन ने शनिवार को संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान महागठबंधन की तरफ से सीएम पद के दावेदार और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। संकल्प पत्र में किसानों को लेकर भी महागठबंधन ने कई सारे वादे किये हैं। वहीं सकल्प पत्र को लेकर उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने हमला बोला है।
Recommended Video

उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि जो लोग किसानों की जमीन हड़प थे वह किसानों की बात कैसे कर रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि जो लोग बलात्कारियों को टिकट देते हैं वह लोग कानून व्यवस्था की बात कैसे कर रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि जो लोग नियोजित शिक्षकों को अयोग्य बोलते थे वह लोग समान काम समान वेतन देने की बात कैसे कर रहे हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन के लोग ढपोरशंखी हैं और संस्कृत के एक मुहावरे का मतलब के समान है कि मैं सिर्फ बोलूंगा तुम्हें कुछ दे नहीं सकता। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पटना में आयोजित प्रेस कॉ़न्फ्रेंस में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, शक्ति सिंह गोहिल सहित महागठंबधन के अन्य नेताओं ने अपना घोषणा पत्र जारी किया।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रदेश की नीतीश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 15 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला पाए।
तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र के वादे बताते हुए कहा, 'बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं के लिए 10 लाख सरकारी नौकरियों की व्यवस्था की जाएगी। सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन फॉर्म निशुल्क किए जाएंगे। इसके अलावा मनरेगा कार्य दिवस को 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन किया जाएगा। किसानों के लिए कर्ज माफी के साथ-साथ कर्पूरी श्रमवीर सहायता केंद्र जैसे कुल 25 वादों का महागठबंधन ने प्रण लिया है।












Click it and Unblock the Notifications