सीवान में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 15-15 साल सरकार चलाने वाले दोनों विद्यार्थी फेल
सीवान। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत के लिए सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सिवान के कैलगढ़ में सीवान सदर के आरएलएसपी प्रत्याशी अब्दुल रिजवान अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद के साथ-साथ जदयू पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में 15-15 साल सरकार सही ढंग से चलाने में फेल होने वाले दो विद्यार्थी में कॉम्पिटिशन था। एक 100 मे 15 अंक लेकर खुद को पास मान रहा था तो दूसरा 18 अंक लेकर पास मान रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन दोनों कम से कम 30 अंक भी नहीं ला सके और फेल हो गए। अब शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करने वाली हमारी सरकार बनेगी जिसे ओवैसी और बहन मायावती जी का आशीर्वाद प्राप्त है। 15 साल बड़े भाई 15 साल मझले भाई को देख चुके हैं। इस पांच साल छोटे भाई को दीजिये। शिक्षा स्वास्थ और रोजगार सुनिश्चित होगा।
उन्होंने 15 साल पहले की सिवान की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि उस सरकार ने जो किया उसका परिणाम हुआ कि आज तक सत्ता से बाहर है। उसके बदले जो सरकार आपने चुनी 15 साल चुनी उसे अब देख चुके हैं। बीजेपी के खेल में 15 साल पहले वाली सरकार वाले लोग शामिल हो चुके हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने ये भी कहा कि तेजस्वी यादव के साथ डील हो चुकी है। चुनाव बाद आरजेडी बीजेपी की सरकार बन सकती है। ऐसे में सचेत रहना जरूरी है। दोनों 15-15 साल वाले फिर वापस नहीं आये। सिवान से अब्दुल रिज़वान अंसारी को जिताकर रालोसपा गठबंधन की सरकार बनाए।












Click it and Unblock the Notifications