लोजपा ने जारी की 42 उम्मीदवारों की लिस्ट, भाजपा से आए नेताओं को मिला टिकट
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों का घोषणा शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एनडीए से अलग हो चुकी लोजपा ने भी अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा छोड़ लोजपा में आए रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी और राजेंद्र सिंह को भी टिकट दिया गया है। रामेश्वर चौरसिया को पार्टी ने सासाराम से टिकट दिया है।
वहीं उषा विद्यार्थी को पालीगंज विधानसभा सीट पर टिकट दिया गया है। इसके अलावा राजेंद्र सिंह को पार्टी ने दिनारा विधानसभा से टिकट दिया है। बता दें कि लोजपा ने पहले ही 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बता दें कि बिहार चुनाव के लिए लोजपा एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है। जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान ने इस चुनाव में अकेले 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।
Recommended Video
एनडीए से अलग होते वक्त चिराग पासवान ने सात निश्चय योजना को मुख्य कारण बताया था। बता दें कि बिहार चुनाव के लिए एनडीए ने मंगलवार को सीटों का बंटवारे का ऐलान कर दिया था। जिसमें भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जदयू 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा विकासशील इंसान पार्टी को भाजपा ने अपने हिस्से का सीट दिया है। जबकि जदयू ने जीतन राम मांझी की हम पार्टी को अपना हिस्सा दिया है।
बीते बुधवार को जदयू ने भी अपने 115 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया। बता दें कि चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव: किसी दल ने सोशल साइट्स पर अपने दागी लड़ाकों की कुंडली डाली क्या?