सीएम भूपेश बघेलः मोदी सरकार अपने ही कानूनों का उल्लंघन कर रही है

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कृषि बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर निशाना साधा। सीएम बघेल ने कृषि कानून बिल के साथ-साथ प्याज के दामों पर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कृषि कानून बिल को पूंजिपतियों का बिल करार दिया।

Bihar assembly elections 2020 cm bhupesh baghel statement on pm modi

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी बिहार आये और किसानों को लेकर 3 नए कानूनों पर कहा कि कुछ राजनीतिक दल दलालों के हित की बात कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी कहती है यह किसान विरोधी और आम उपभोगता विरोधी बिल है। यह बिल पूंजिपतियों के लिए है। दलाली हम नहीं वे कर रहे हैं।

प्याज के बढ़ते हुए दाम के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार बताते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों के लिए नया कानून बने 2 महीने भी नहीं हुए उसका असर दिखने लगा है। प्याज की कीमत 70 से 83 रुपया हो गयी है, जबकि न तो सूखा है और बारिश भी अच्छी हुई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्याज पर सरकार प्राइस सीमित करने की बात इसलिए कह रही है क्योंकि कई राज्यों में चुनाव है। दिखावे के लिए ये कार्रवाई की जा रही है। सरकार अपने ही कानूनों का उल्लंघन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+