बिहार: भाजपा नेता ने वोटकटवा कहा तो चिराग ने किया पलटवार, बोले- फिर 2014 से हमें साथ क्यों रखा?

पटना। केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर द्वारा वोटकटवा कहे जाने पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग ने आज कहा कि, ''मुझे उनसे ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। वो इतना कुछ कैसे कह गए? भाजपा नेता बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के दबाव में ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। मेरी सलाह है कि, वे अपने विवेक का इस्तेमाल करें।''

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: वोट कटवा के आरोप पर क्या बोले Chirag Paswan ? | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly elections 2020: chirag paswan reply to prakash javadekar

    बकौल चिराग पासवान, ''यदि हम वोटकटवा थे तो भाजपा ने हमें साथ क्यों रखा। लोजपा 2014 से भाजपा के साथ है।' लोजपा अध्यक्ष आगे बोले कि, ''हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। उनके आर्शीवाद से हम आमजन की भलाई के काम करेंगे। कह दे रहा हूं कि, अगली सरकार नीतीश की नहीं बनेगी। यदि नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बने तो मैं विपक्ष में बैठूंगा। हम नहीं चाहते कि नीतीश फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएं।''

    bihar assembly elections 2020: chirag paswan reply to prakash javadekar

    क्या कहा था कल प्रकाश जावेडकर ने?
    प्रकाश जावेडकर ने कहा था कि चिराग पासवान भाजपा के बड़े नेताओं का नाम लेकर लोगों को भटका रहे हैं। हमारी कोई भी बी और सी टीम नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की पार्टी वोट कटुआ पार्टी रह जाएगी। मैं अब कह रहा हूं कि हमारी एनडीए ही बिहार चुनाव में तीन-चौथाई बहुमत के साथ जीतेगी।'
    जावेडकर से पहले उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी कहा था कि, बिहार में अगली सरकार एनडीए की ही बनेगी। अब लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं है। एनडीए में बिहार से भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी चार दल शामिल हैं और यही सभी साथ में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।'

    bihar assembly elections 2020: chirag paswan reply to prakash javadekar

    सुशील मोदी ने यह बातें सोमवार को पटना से चुनावी सभा के लिए रवाना होने से पहले कहीं। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल से चुनावी सभा की शुरुआत कर दी है। लोजपा के सवाल पर सुशील मोदी ने साफ कहा कि, ''बिहार में लोजपा से हमारा कोई मेल नहीं है। वे अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी आगे बोले कि, भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी समेत अब नीतीश कुमार 4 दलों के गठबंधन के नेता हैं और उनकी अगुवाई में एनडीए को बहुमत मिलेगा नीतीश कुमार ही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+