बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक और गठबंधन, पप्पू यादव और चंद्रशेखर ने बनाया PDA
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव ऐलान होने के बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों से नई-नई पार्टियां और गठबंधन उभरकर सामने आ रहे हैं। जातीगत समीकरण को बनाए रखने के लिए प्रदेश में इस वक्त गठबंधन में हर कोई आना चाह रहा है। इसी कड़ी में पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी, चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, बीएमपी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने मिलकर नए गठबंधन की नींव रखी है। इस गठबंधन का नाम है प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस यानी कि पीडीए। इस गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और बीपीएल मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी शामिल हैं।

इस खास मौके पर जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि बिहार को कैसे बचाया जाए, उसके लिए ये गठबंधन है। आप मत सोचिए की अंतिम है। वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस की आदत अपमान होना हो गई है। हमने कई बार कहा आइए स्वागत है।
पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश जी वहीं जिन्होंने जीतनराम मांझी का संभु बध किया था। आज नीतीश को ऐश्वर्या तो सुशांत, तो राघुवंश बाबू याद आते हैं। चंद्रशेखर जी बिहार बचाने के लिए आए हैं। हम स्वागत करेंगे उपेन्द्र कुशवाहा जी का, चिराग पासवान जी का और कांग्रेस का भी। बीजेपी शिखंडी का रोल अदा कर रही है।
गौरतलब है कि जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने हाल ही में कांग्रेस से कहा था कि वे भाजपा और एनडीए को हराने के लिए लालू प्रसाद यादव के सामने झुकने को तैयार हैं और महागठबंधन का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, पप्पू यादव महागठबंधन में शामिल नहीं हो पाए।












Click it and Unblock the Notifications