बिहारः रामविलास पासवान के श्राद्ध में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने चिराग से की मुलाकात

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम को लोक जनशक्ति पार्टी ( लोजपा ) के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने पासवान के निवास पर पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रामविलास पासवान के बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की। नीतीश कुमार रामविलास पासवान के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी।

bihar assembly election 2020 nitish kumar met with chirag paswan

बता दें कि बिहार के वरिष्ठ दलित नेता रामविलास पासवान का बीते आठ अक्टूबर की शााम को निधन हो गया था। उनका 10 अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया गया था। उनके अंतिम संस्कार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए थे।

नीतीश कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद थे। वहीं केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री और पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद को इस मौके अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा था।

राज्य सरकार के कई मंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी पासवान के अंतिम संस्कार में जनार्दन घाट पर मौजूद थे। रामविलास पासवान की अंत्येष्टि के दिन नीतीश सरकार में कृषि मंत्री और भाजपा नेता प्रेम कुमार ने रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग की थी। उन्होंने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी और यह मांग की थी। श्रद्धांजलि देने वालों में जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह और गुप्तेश्वर पांडे भी शामिल थे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू के चलते ही चिराग पासवान ने खुद को एनडीए से अलग कर लिया है। एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए एलजेपी अध्यक्ष ने कहा था कि "मुख्यमंत्री बनने के लिए संख्या आनी चाहिए। जब इनके पास संख्या ही नहीं आएगी तो ये कैसे मुख्यमंत्री बनेंगे। मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि जेडीयू दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+