भाजपा सांसद मनोज तिवारी का तेजस्वी पर तंज, कहा- पता नहीं तेजस्वी मैनिफेस्टो पढ़ पाते हैं कि नहीं
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में विरोधियों को लेकर बयानबाजी जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों ले लिया। मनोज तिवारी ने कहा कि पता नहीं तेजस्वी यादव घोषणा पत्र पढ़ पाते हैं या नहीं। अगर नहीं पढ़ पाते हैं तो उन्हें भाजपा के मेनिफेस्टो पढ़वाना चाहिए। वहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। इसी का उदाहरण है बिहार में दो-दो एम्स, दीघा पुल, आरा-छपरा पुल। गांव-गांव सड़कों का पक्की होना और पुल बनना भी इसी का उदाहरण है।

Recommended Video
बता दें कि तेजस्वी यादव ने भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर सवाल किया है। उन्होंने कहा था कि क्या एनडीए के वादे के मुताबिक देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के संदर्भ में घोषणा करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री से पूछिए कि बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज कब और कैसे मिला। पूछिए कि बिहार को विशेष राज्य का दर्ज क्यों नहीं मिला।
इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रैलियों में हो रही भीड़ को लेकर कहा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हमने चुनाव आयोग को पहले ही सतर्क करा दिया था कि वोटरों की बीमा कराई जाए। हमने चुनाव आयोग से यह भी कहा था कि अगर कोरोना कंट्रोल में नहीं रहता है तो चुनाव की तारीख बढ़ा दी जाए।
वहीं केंद्रीय मंत्री आरके सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो इंसान आठवीं और नौवीं कक्षा तक पढ़ा हो, वो अब बिहार का सीएम बनने का सपना देख रहा है। सांसद आरके सिंह ने कहा कि बिहार की जनता मंदबुद्धि नहीं है जो किसी अनपढ़ को अपना मुख्यमंत्री बना दें।












Click it and Unblock the Notifications