मधुबनी में गिरिराज सिंह ने कहा- देश विरोधी ताकतों की आड़ में लव जिहाद समाज तोड़ रहा है
मधुबनी। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पूर्व भाजपा के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मधुबनी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों की आड़ में लव जिहाद समाज तोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक सख्त कानून बनाने की जरुरत है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग लव जिहाद के खिलाफ़ कानून बनाने पर योगी सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हिन्दू संस्कृति बचाने और देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए यह कानून बेहद जरुरी हो गया है। इसे जल्द से जल्द बिहार में लागू किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने महबूबा मुफ़्ती के एक बयान का पलटवार भी किया। महबूबा के बयान 370 हटने तक तिरंगे को हाथ ना लगाने वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला, राजद और कांग्रेस जैसे लोगों से सकल्प का बदला कैसे लेना है यह देश को सोचना है। उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस के लोग कहते हैं कि अगर वो सत्ता में आ गए तो 370 वापस लाएंगे।
बिहार में इस समय विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार हो रहा है। बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है।पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी और दूसरे चरण में 3 नवंबर वो वोट पड़े हैं। तीसरे और आखिरी चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को होगा। बता दें कि इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है। इस चुनाव में भी एनडीए और महागठबंधन(राजद, कांग्रेस, वामपंथी दल) में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications