बिहार चुनाव को लेकर JDU ने तैयार कराया चुनावी रथ, हाई-टेक सुविधाओं से है लैस
पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जदयू ने पूरे बिहार में प्रचार गाड़ी छोड़ने की तैयारी की है। वहीं कुछ गाड़ियां पटना की सड़कों पर उतर चुकी हैं। बहुत जल्द ही ऐसी कई गाड़ियां राज्य के दूसरे जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में घूम-घूमकर प्रचार-प्रसार करेंगी। पार्टी के मुताबिक ऐसे 150 रथ बनवाए जा रहे हैं, जो विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेगा।
Recommended Video

इस रथ की खास बात है कि इन सभी रथों के पार्टी ने अपने तरीके से बनवाया है। यानी इस रथ में केवल नीतीश कुमार की फोटो लगी है। साथ ही पार्टी का ही चुनाव स्लोगन भी है। बता दें कि एक रथ को तैयार करने में करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च आया है। इस हाईटोक प्रचार गाड़ी में दो बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन लगे हैं। साथ ही साउंड सिस्टम और जेनरेटर भी है।
जेडीयू के इस रथ और हाईटेक प्रचार गाड़ी पर बिहार की पुकार, फिर से नीतीश कुमार, नीतीश की सरकार, बढ़ता रहेगा बिहार जैसे स्लोगन्स लिखे हैं। मालूम हो कि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी को इस बार भी 100 से 110 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का भरोसा है।












Click it and Unblock the Notifications