Bihar Election 2020: विधानसभा चुनाव को लेकर वन इंडिया हिन्दी की पूर्व मंत्री अजीत कुमार से खास बातचीत
पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।

वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया हिंदी ने पूर्व मंत्री अजीत कुमार से खास बातचीत की। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अजीत कुमार मुजफ्फरपुर जिले की कांटी सीट से 13 अक्टूबर को निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे।
पिछली बार 2015 में अजित कुमार ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा था। तब उन्हें निर्दलीय अशोक कुमार चौधरी से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें, पिछली बार भी कांटी की जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार चौधरी को यहां के विधायक बनाकर विधानसभा भेजा था।
पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। कोरोना को देखते हुए चुनाव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यही कारण है कि बूथों पर बने गोले में ही मतदाताओं को खड़ा होना होगा। यानी कतार लंबी नहीं होगी। थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सेनेटाइज और ग्लव्स देने के लिए अलग कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक मतदाता को ग्लव्स लगाकर ही मतदान करना होगा। सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर की व्यवस्था होगी।












Click it and Unblock the Notifications