Bihar Election 2020: भोजपुर के तरारी विधायक सुदामा प्रसाद की वन इंडिया हिन्दी से खास बातचीत, देखिए...
पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी और उसके घटक दलों के साथ-साथ महागठबंधन भी चुनाव की तैयारियों में कूद पड़ा है। हालांकि अभी भी महागठबंधन को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं। चुनावों की तैयारियों को लेकर वन इंडिया हिंदी ने भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा सीट से भाकपा माले के विधायक सुदामा प्रसाद से खास बातचीत की।
Recommended Video


विधायक सुदामा प्रसाद मौजूदा समय में तरारी विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2015 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। भाकपा माले की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए सुदामा प्रसाद ने 296 मतों से गीता पांडेय को हराया था। सुदामा प्रसाद ने 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में जिग्नेश मेवाणी के लिए सफल कैंपेनिंग की थी। आइए सुनते हैं वन इंडिया हिंदी से विधायक सुदामा प्रसाद की खास बातचीत।












Click it and Unblock the Notifications