Bihar Election 2020: भोजपुर जिले की बरहरा सीट से जाप प्रत्याशी रघुपति यादव का इंटरव्यू, देखिए
पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।
वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया हिंदी ने भोजपुर जिले की बरहरा सीट से जाप प्रत्याशी रघुपति यादव से खास बातचीत की।
Recommended Video
बता दें कि भोजपुर जिले की सात सीटों पर पहले चरण में 28 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए कुल 98 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में सात में से पांच सीटों पर राजद, एक पर जदयू और एक सीट पर भाकपा माले के प्रत्याशी चुने थे। भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।
इस बार चार सीटों पर भाजपा के तो तीन पर जदयू के प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से चार सीटों पर राजद जबकि तीन सीटों पर भाकपा माले चुनाव लड़ रही है। वहीं बरहरा विधानसभा सीट पर महागठबंधन से राजद ने अपने निवर्तमान विधायक सरोज यादव को फिर से मैदान में उतारा है। वहीं राजग की ओर से पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह उम्मीदवार हैं।
टिकट नहीं मिलने पर भाजपा की पूर्व विधायक आशा देवी बागी होकर निर्दलीय लड़ रही हैं। इनके अलावा जाप से रघुपति यादव, रालोसपा से सियामती देवी समेत 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।
बिहार: चुनाव आयोग तक पहुंची BJP के 'फ्री वैक्सीन' की शिकायत, शख्स ने लगाया ये आरोप